Bigg Boss 12 Finale Week बिग बॉस का सीजन 12 अंतिम चरण में है. शो के अब कुछ ही घंटे बचे हैं. घर के अंदर अब सिर्फ 5 कंटेंस्टेंट हैं. गुरुवार को सुरभि राणा शो से बाहर आ चुकी हैं. शनिवार का एपिसोड बेहद रोचक होने वाला है. इसमें कई सेलिब्रिटी मेहमान पहुंचेंगे. मेहमानों में आज तक की सीनियर जर्नलिस्ट श्वेता सिंह, विकास गुप्ता, और जयभानुशाली भी हैं. 30 दिसंबर को बिग बॉस का फिनाले है. उससे पहले आज का एपिसोड धमाकेदार हो सकता है.
बिग बॉस के ट्विटर हैंडल पर शो के कुछ प्रोमो जारी हुए हैं. इसके मुताबिक, सभी गेस्ट घरवालों से सवाल जवाब करेंगे. इसी टास्क में श्रीसंत को कटघरे में खड़ा किया जाएगा और उनसे उनकी गेम प्लानिंग को लेकर सवाल किए जाएंगे. इसी के साथ शो में श्रीसंत और दीपिका के भाई बहन के रिश्ते को लेकर भी सवाल खड़े किए जाएंगे. दीपिका से भी सवाल पूछे जाएंगे. दोनों अपने ऊपर उठे तीखे सवालों का जवाब देंगे. देखना दिलचस्प होगा कि श्रीसंत और दीपिका किस तरह अपना बचाव करेंगे.
. aur ke game planning aur bhai-behen ke rishtey par bhi uthaaye sawaal , aur ne mein! Dekhiye yeh saara tamasha raat 9 baje.
— Bigg Boss (@BiggBoss)
दीपक ठाकुर पर उठे सवाल
शो में सदस्यों के सामने जनता के सवाल भी रखे गए. दीपक से पूछा गया कि क्या आपने गांव से होने का नाजायज फायदा उठाया है? स्माल टाउन बॉय कार्ड प्ले करके आप कुछ भी कर सकते हो?
दीपक, जनता के इस सवाल को सिरे से नकारते दिखे. वहीं श्रीसंत भी दीपक का साथ देते नजर आए. विकास गुप्ता भी दीपक के बचाव में बोलते हैं.
Top 5 finalists ka lenge imtehaan , aur kuch teekhe sawaalon se. Dekhna na bhulein aaj raat 9 baje.
— COLORS (@ColorsTV)
सुरभि राणा पर गिरी मिड वीक एविक्शन की गाज
इससे पहले गुरुवार के एपिसोड में सुरभि राणा पर मिड वीक एविक्शन की गाज गिरी. ऐन वक्त पर टॉप 5 की रेस से सुरभि बाहर हो गईं. नॉमिनेशन में उनके साथ रोमिल चौधरी भी थे. सुरभि राणा ने जाते-जाते घरवालों को राय भी दी. उन्होंने कहा, "विनर बनने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है अच्छा इंसान बनना."
सलमान ने 5 फाइनलिस्ट को दिया खास तोहफाpar ilzaamon ke behisaab bomb phode gharwalon ne! Kya khudko defend kar payenge woh , aur ke saamne? Watch the drama unfold tonight at 9 PM.
— Bigg Boss (@BiggBoss)
गुरुवार को ने 5 फाइनलिस्ट को खास तोहफा दिया. सलमान ने अपने बर्थडे के मौके पर घरवालों को ब्रेसलेट दिया. बता दें कि ऐसा ही ब्रेसलेट सलमान खान और उनके पिता सलीम खान भी पहनते हैं. उनका मानना है कि ये ब्रेसलेट उनके लिए बहुत लकी है.
. ke birthday ke mauke par top 5 finalists ko mile kuch anokhe taufe! Isn't that cool?
— COLORS (@ColorsTV)