scorecardresearch
 

इस एक्ट्रेस ने किया कृति सैनन की बॉडी पर कमेंट, हो गईं ट्रोल

एक्ट्रेस भैरवी गोस्वामी ने कृति सेनन की बॉडी पर कमेट किया, जिसके बाद ट्विटर पर वो खुद ट्रोल हो गईं.

Advertisement
X
भैरवी गोस्वामी, कृति सेनन
भैरवी गोस्वामी, कृति सेनन

एक्ट्रेस कृति सैनन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो 'मुबारकां' के गाने पर डांस करती नजर आ रही थीं. उनके इस वीडियो को कुछ लोगों ने पसंद किया तो किसी ने नापसंद.

 

A post shared by Kriti (@kritisanon) on

 

'मुबारकां' के एक्टर अर्जुन कपूर ने भी इस वीडियो को शेयर किया था. लेकिन कमाल आर खान को कृति का यह वीडियो पसंद नहीं आया. हमेशा की तरह केआरके ने ट्वीट कर कृति के लिए जहर उगल दिया.

केआरके ने ट्वीट कर कहा- 'ये देखो बेचारी कृति, राब्ता के फ्लॉप होने के बाद मेंटली डिस्‍टर्ब हो गई है.' केआरके के इस ट्वीट पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट आए.

सारे कमेंट्स में से एक कमेंट होस्ट और एक्ट्रेस भैरवी गोस्वामी का था. भैरवी ने केआरके को ट्वीट कर लिखा- यह पागलों की तरह बर्ताव कर रही है. ये एक्ट्रेस कैसे बन गई. ना हेडलाइट है, ना बंपर. कॉलेज स्टूडेंट्स इससे ज्यादा अच्छे लगते हैं.

Advertisement

भैरवी के ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स ने उन्हें ही ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा- सब तो ठीक है. लेकिन आप कौन हो? दूसरे यूजर ने लिखा- ये भैरवी गोस्वामी कौन है? पहली बार इसका नाम सुना है. इसे ब्लू टिक कैसे मिल गया?

बता दें कि भैरवी फिल्म 'भेजा फ्राई', 'माय फ्रेंड गणेशा 2' में दिखाई दी थीं. भैरवी जब 6 साल की थी, तब उन्होंने इंडिया छोड़ दिया था. कई साल बाद एक्टिंग और मॉडलिंग करने के लिए वो भारत लौटी थीं.

 

Advertisement
Advertisement