सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म अपनी रिलीज के महज चार दिनों में ही 200 करोड़ की दहलीज पर पहुंच गई है.
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श फिल्म की कमाई को लेकर जो किए हैं. उसके मुताबिक, विदेशी बाजार में बजरंगी भाईजान की कमाई सोमवार तक कुल 9.5 मिलियन यानी 60.40 करोड़ रुपये है.
Overseas total *till
Monday*: $ 9.5 million [₹ 60.40 cr]. OUTSTANDING!
— taran adarsh (@taran_adarsh)
दूसरी ओर, भारतीय बाजार में ने रिलीज के दिन जहां 27.25 करोड़ रुपये कमाए, वहीं अगले दिन ईद पर फिल्म की कमाई 36.6 करोड़ रुपये रही. तीसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और आंकड़ा 38.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि सोमवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने पहले दिन की कमाई के लगभग बराबर की है. इस तरह भारतीय बाजार में फिल्म ने चार दिनों में की कमाई की. Monday figure revised. Fri 27.25 cr, Sat 36.60 cr, Sun 38.75 cr, Mon 27.05 cr. Total: ₹ 129.65 cr. AWESOME!
— taran adarsh (@taran_adarsh)
यानी अगर ओवरसीज और भारतीय बाजार की कमाई को जोड़ दें तो चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 190.05 करोड़ रुपये है. मंगलवार को भी फिल्म के हाउसफुल होने की खबर है, ऐसे में कमाई की रफ्तार रुकती हुई नजर नहीं आती. ट्विटर पर भी 'बजरंगी भाईजान' लगातार ट्रेंड में है. मंगलवार को ट्विटर पर सुबह से ट्रेंड में है.गौरतलब है कि रिलीज से पहले भी ट्विटर पर फिल्म चर्चा में रही है. रिलीज से पहले जहां हैशटैग ट्रेंड में था, वहीं रिलीज के दिन #BajrangiBhaijaanArrives , रिलीज के बाद और रिकॉर्ड के बाद ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है.