scorecardresearch
 

सोमवार को भी रफ्तार पकड़े रही 'बजरंगी भाईजान', ओपनिंग जितनी की कमाई

'बजरंगी भाईजान' ने सोमवार को जो रिकॉर्डतोड़ बिजनेस किया है, वो आज तक सलमान की किसी फिल्म ने सोमवार के दिन करके नहीं दिखाया. हांलांकि यह फिल्म अभी 'बाहुबली' के रिकॉर्ड्स नहीं तोड़ पाई है, लेकिन बाकी बॉलीवुड फिल्मों के लिए इसने काफी ऊंचे स्टैंडर्ड सेट कर दिए हैं.

Advertisement
X
फिल्म 'बजरंगी भाईजान'
फिल्म 'बजरंगी भाईजान'

'बजरंगी भाईजान' ने सोमवार को रिकॉर्डतोड़ बिजनेस किया है. वर्किंग डे में अभी तक सलमान खान की किसी भी फिल्म ने ऐसा कमाल नहीं किया था. जाहिर तौर पर बॉलीवुड के फिल्मों के लिए 'बजरंगी' ने स्टैंडर्ड ऊंचे कर दिए हैं. हालांकि, यह साउथ इंडियन फिल्म 'बाहुबली' के ओवरऑल रिकॉर्ड्स को नहीं तोड़ पाई है.

अपनी रिलीज के वीकएंड पर ही सभी फैन्स को ईद का तोहफा देते हुए इस फिल्म ने की कमाई कर ली थी. लेकिन वीकएंड के बाद सोमवार को वर्किंग डे होते हुए भी इसके बिजनेस पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा. फिल्म अभी तक 129.65 करोड़ का बेहतरीन बिजनेस कर चुकी है. सोमवार को फिल्म ने 27.05 करोड़ की कमाई की है, जबकि रिलीज डे पर इसकी कमाई 27.25 करोड़ रुपये थी. फिल्म की कमाई ने जो रफ्तार पकड़ी है, उसे देख अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म एक हफ्ते में के आंकड़े को छू सकती है.

देशभर के थिएटर सोमवार को भी हाउसफुल रहे हैं. माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी यह फिल्म इतनी चर्चा में रही कि रिलीज से पहले इसका हैशटैग ट्रेंड में था, वहीं रिलीज के दिन , रिलीज के बाद और रिकॉर्ड के बाद ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है.

Advertisement

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की कमाई के बारे में जानकारी दी है. 'बजरंगी भाईजान' ने दूसरे दिन 36.6 करोड़ और तीसरे दिन 38.75 करोड़ की कमाई की है, जबकि करोड़ की कमाई दर्ज की गई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement