scorecardresearch
 

आतिया शेट्टी इन दो एक्ट्रेस से होती हैं प्रेरित...

आतिया ने कहा- आलिया प्रेरित करती हैं. वह मेरी ही उम्र की हैं लेकिन इतने कम समय में उन्होंने इतना कुछ हासिल किया

Advertisement
X
आतिया शेट्टी
आतिया शेट्टी

अभिनेत्री आतिया शेट्टी ने कहा कि वह अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट से प्रेरित होती हैं और उन्हें लगता है कि आलिया कड़ी मेहनत करती हैं. हीरो फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वालीं अभिनेत्री ने कहा कि अनुष्का जिस तरह की फिल्में करती हैं, वह काफी सराहनीय है.

साथ ही वह इस बात से प्रेरित होती हैं कि आलिया ने इतने कम समय में अपनी बनाई है. उन्होंने एक किताब के विमोचन के मौके पर संवाददाताओं से कहा, मैं अनुष्का शर्मा से प्रेरित होती हूं, खासकर इस बात से कि उन्होंने किस तरह अपने करियर को इतने अच्छे से लिया है.

वह फिल्मों का निर्माण कर रही हैं, इतनी कम उम्र में करियर शुरू किया, बना रही हैं, जैसा वह चाहती हैं. आतिया ने कहा, साथ ही आलिया भी प्रेरित करती हैं. वह मेरी ही उम्र की हैं लेकिन इतने कम समय में उन्होंने इतना कुछ हासिल किया. वह कड़ी मेहनत करती हैं. मुझे लगता है कि हर किसी का अपना एक खुद का सफर होता है.

Advertisement
Advertisement