अर्जुन कपूर उनकी आगामी फिल्म आर.बाल्की निर्देशित 'की एंड का' में एक हाउस हसबैंड का किरदार निभा रहे है , इस फिल्म की शूटिंग के लिए अर्जुन फिलहाल दिल्ली में है.
सूत्रों की माने तो दिल्ली के हौज खास जाकर कुछ पुरानी फिल्मो के पोस्टर, लैंप, वॉल क्लॉक और अपनी बहन अंशुला के लिए खरीददारी की.अर्जुन समझना चाहते है की घर कैसे चलता है, वो पूरी तरह अपने फिल्म के किरदार को समझना चाहते है इसीलिए वह इतनी मेहनत ले रहे है.
फिल्म के प्रवक्ता ने कहा -'दिल्ली के हौज खास में जब फिल्म 'की एंड का' की टीम शूटिंग कर रही थी ,तभी पैकअप के बाद अर्जुन स्टोर जाकर कुछ दिलचस्प चीजो की शॉपिंग कर आते थे साथ ही अपनी बहन अंशुला कपूर के लिए भी बहुत सी शॉपिंग किया.'