scorecardresearch
 

अनिल कपूर को हैं भतीजे अर्जुन के लिए दुल्हन की तलाश...

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इनदिनों अपने भतीजे अर्जुन कपूर के लिए दुल्हन ढूंढ रहे हैं लेकिन रियल लाइफ में नहीं बल्कि एक फिल्म के लिए...

Advertisement
X
अनिल कपूर और अर्जुन कपूर
अनिल कपूर और अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर अर्जुन कपूर के लिए फीमेल फैन्स की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. एक बात तो तय है कि जिस दिन अर्जुन को उनकी जीवनसाथी मिल जाएगी लाखों लड़कियों के दिल टूटेंगे.

लेकिन चिंता की बात नहीं हैं क्योंकि फिलहाल अर्जुन शादी नहीं करने जा रहे हैं, हालांकि उनके चाचा उनके लिए दुल्हन जरूर ढूंढ रहे हैं. शुक्र है कि ये कहानी रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में सच होने जा रही है.

दरअसल हम बात कर रहे हैं चाचा-भतीजे की एक साथ आने वाली अगली फिल्म की जिसमें ये दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. दिलचस्प बात ये है कि की फिल्म 'मुबारका' में दोनों चाचा-भतीजे के किरदार में ही नजर आने वाले हैं.

बता दें कि इस फिल्म के लिए एक्ट्रेसेज की तलाश अभी जारी है. यह फिल्म एक होगी जिसमे चाचा-भतीजे की यह जोड़ी असली जिंदगी में भी एक साथ मस्ती करती नजर आएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement