scorecardresearch
 

खाली पीली में टपोरी लड़की का रोल करेंगी अनन्या पांडे, आलिया भट्ट के इस रोल से ले रहीं प्रेरणा

अनन्या पांडे ने बताया कि वे ईशान खट्टर के साथ फिल्म खाली पीली में काम कर रही हैं. इस फिल्म में वो एक टपोरी लड़की के किरदार को निभाने वाली हैं, जिसकी प्रेरणा वे आलिया से ले रही हैं.

Advertisement
X
अनन्या पांडे-आलिया भट्ट
अनन्या पांडे-आलिया भट्ट

अनन्या पांडे कभी भी अपने आप को आलिया भट्ट का फैन बताने में पीछे नहीं हटतीं. उन्होंने कई बार सभी के सामने माना है कि वे आलिया को पसंद करती हैं और उनके काम की फैन हैं. अब अपने नए इंटरव्यू में अनन्या ने एक बार फिर आलिया भट्ट के बारे में बात की.

अनन्या ने बताया कि वे ईशान खट्टर के साथ फिल्म खाली पीली में काम कर रही हैं. इस फिल्म में वो एक टपोरी लड़की के किरदार को निभाने वाली हैं, जिसकी प्रेरणा वे आलिया के गली बॉय में किए गए रोल सफीना से ले रही हैं.

मुंबईकर बनेंगी अनन्या

अपने नए इंटरव्यू में ने बताया कि फिल्म खाली पीली में वे एक मुंबई की लड़की का किरदार निभाने वाली हैं और इसके लिए उन्हें बम्बईया भाषा बोलनी होगी. इसलिए अनन्या, आलिया से प्रेरणा लेंगी. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं आलिया जितना अच्छा काम कर पाऊंगी लेकिन मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगी.'

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@ishaankhatter) on

अनन्या को करियर की शुरुआत में अलग-अलग रोल्स और भाषा बोलने का मौका मिल रहा है. इस बात से वे काफी खुश हैं. उनकी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो में अनन्या एक टिपिकल दिल्ली की लड़की का किरदार निभा रही हैं. जहां उन्हें हिंदी भाषा ही बोलनी है वहीं उन्होंने एक्सेंट के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट किया है.

ऐसे निभाती हैं अपने किरदार

अनन्या ने कहा, 'जैसे ही आप अलग भाषा या फिर अलग एक्सेंट में बात करना शुरू करते हैं, तो आप एक इंसान के तौर पर पूरी तरह बदल जाते हैं. ये आपको आजाद महसूस करवाता है. जब मैं फिल्मों में अपने किरदार में बात करती हूं तो मुझे कोई झिझक नहीं होती.'

बता दें कि अनन्या पांडे फिलहाल अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं. इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और नजर आएंगे. ये फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement