scorecardresearch
 

पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर के लिए जब अमृता अरोड़ा ने कहा- वह मेरे लिए बना है

हम आज मलाइका अरोड़ा की नहीं बल्कि उनकी बहन के उस किस्से के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जब वो एक पाक मूल के ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर को डेट करने के लिए सुर्खियों में रही थीं.

Advertisement
X
अमृता अरोड़ा
अमृता अरोड़ा

पिछले काफी वक्त से बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहने को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन हम आज मलाइका अरोड़ा की नहीं बल्कि उनकी बहन के उस किस्से के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जब वो एक पाक मूल के ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर को डेट करने के लिए सुर्खियों में रही थीं. अमृता शकील लडक से शादी करने से पहले ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी उस्मान अफजल के साथ रिलेशनशिप में रही थीं.

न सिर्फ दोनों अक्सर साथ में घूमते नजर आ जाते थे बल्कि अमृता और उस्मान एक दूसरे के बारे में बयान देने से भी हिचकिचाते नहीं थे. आलम ये था कि जब मलाइका अरोड़ा अरबाज खान के साथ कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर पहुंचीं तो उनके साथ अमृता अरोड़ा भी गई थीं और साथ में थे उस्मान अफजल.

Advertisement

अमृता ने उन्हीं दिनों ये बयान देकर सभी को हैरान कर दिया, "मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि वह मेरे लिए ही बना है. हम इसे कानूनी रूप देंगे जब भी इसका सही समय आ जाएगा." ब्राइडल बॉक्स की रिपोर्ट के मुताबिक शकील लडक अमृता अरोड़ा की दोस्त निशा राना का पति थे. जब शकील और निशा ने तलाक ले लिया तो अमृता उस वक्त भी उस्मान के साथ रिलेशनशिप में थीं.

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि शकील और निशा के तलाक के पीछे अमृता ही वजह थीं. हालांकि, निशा की मां ने ऐसा कुछ भी होने से इनकार किया था. अमृता अरोड़ा की मां ने बताया- शकील और निशा साल 2006 में अलग हो गए थे और अमृता-शकील 2008 में रिलेशनशिप में आए. दोनों ने साल 2009 में शादी कर ली. पहले क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी हुई और फिर निकाह किया गया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement