scorecardresearch
 

फेसबुक लाइव पर अमिताभ बच्चन ने फैंस को अपने ऑफिस की कराई सैर

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने फेसबुक लाइव के जरिए लोगों को अपने ऑफिस की सैर कराई साथ ही अपनी फिल्म 'सरकार 3' देखने के लिए भी कहा.

Advertisement
X
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपने फैंस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करते हैं. ट्विटर पर उनके 23.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

अपनी फिल्मों के बारे में बात करने के अलावा बिग बी ट्विटर और फेसबुक पर अपने फैंस के सवालों का जवाब भी देते हैं. गुरूवार को मुंबई में अपने ऑफिस से फेसबुक पर लाइव हुए. उन्होंने लोगों को अपने ऑफिस का दर्शन कराया और साथ ही फोटोग्राफ्स और पेंटिंग्स भी दिखाए.

अमिताभ ने लोगों को की फिल्म 'सरकार 3' भी देखने को कहा. फैंस के लिए उन्होंने फिल्म की थोड़ी सी कहानी भी शेयर की. साथ ही उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी फेसबुक पर शेयर की.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement