झारखंड के देवघर में नंदन पहाड़ के पास बदमाश SBI का पूरा ATM उखाड़कर ले गए. शटर तोड़ने के बाद गैस कटर से मशीन निकाली और करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसीटकर कार में लादकर फरार हो गए. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है.