scorecardresearch
 

पनामा पेपर्स केस पर बिग बी का बयान- आयकर विभाग के साथ कर रहा हूं सहयोग

पनामा पेपर्स मामले में अमिताभ बच्चन ने आधिकारिक बयान देकर अपनी सफाई पेश की है. अमिताभ ने कहा है कि सरकार की जांच से पता चल जाएगा कि इस केस में उनका नाम कैसे आ गया.

Advertisement
X
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने पनामा पेपर्स केस में कहा कि वह देश के कानून के पाबंद नागरिक हैं और आयकर विभाग के साथ सहयोग कर रहे हैं. एक अखबार में छपे लेख के संदर्भ में उन्होंने एक बयान में कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि लेख में मुझसे जुड़े एक मामले को उठाया गया है, जिस पर आयकर और प्रवर्तन विभाग पिछले छह-सात साल से जांच कर रहे हैं.’

आयकर विभाग के साथ कर रहा हूं सहयोग
उन्होंने कहा, ‘मैंने आयकर और प्रवर्तन विभाग के भेजे सभी सवाल और नोटिस के गंभीरता से जवाब दिए हैं. मैं देश के कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं.’ बिग बी ने में एक कंपनी में शामिल होने की बात से एक बार फिर इनकार किया.

भारत सरकार की जांच से खुश
73 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि सरकार ने इस मुद्दे पर पूरी तरह जांच शुरू कराई है. जिसके लिए मैं खुद जानना चाहता हूं कि इन चार कंपनियों के सिलसिले में मेरा नाम कैसे आया.’

Advertisement

कंपनियों के बोर्ड में निदेशक नहीं हूं
उन्होंने कहा, ‘मैं पर एक बार फिर दोहराना चाहता हूं कि मैं चार कंपनियों के बोर्ड में निदेशक नहीं रहा हूं, जैसा कि पहले एक रिपोर्ट में आया था.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement