मिस्र की एकेडमी ऑफ आर्ट्स ने को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है. एकेडमी ने उन्हें सिनेमा क्षेत्र में योगदान के लिए यह सम्मान दिया.
डॉक्टरेट से सम्मानित किए जाने पर ने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि भारतीय सिनेमा व उसकी तकनीक सिर्फ भारतीय सीमाओं तक सीमित नहीं रही.
गीजा के सैयद डारविश हॉल में आयोजित समारोह के दौरान ने कहा, 'संस्कृति भी किसी भी देश के लिए एक किस्म की शक्ति के समान है और इसका इस्तेमाल दुश्मनी को दोस्ती में तब्दील करने के लिए होना चाहिए.'
उन्होंने कहा, 'मिस्र और यहां के लोग हमेशा से मेरे अजीज दोस्त रहे हैं और आने वाले समय में भी रहेंगे.'
इस एकेडमी के मुखिया अहलाम यूनिस ने बताया कि यह पहला मौका है जब इस इंस्टीट्यूट ने किसी अंतरराष्ट्रीय कलाकार को डॉक्टरेट की उपाधि दी है.
'इंडिया बाइ द नील' फिल्मोत्सव के लिए मिस्र गए हैं बिग बी
आपको बता दें कि इन दिनों मिस्र की राजधानी काहिरा में हैं. वे सोमवार को 'इंडिया बाइ द नील' फिल्मोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे थे. 30 मार्च से 17 अप्रैल तक चलने वाला 'इंडिया बाइ द नील' का आयोजन भारतीय दूतावास मिस्र के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के साथ ही काहिरा ओपेरा हाउस के साथ मिलकर कर रहा है.