scorecardresearch
 

अली जफर ने शेयर की सुशांत के साथ फोटो, कहा- अब भी नहीं उबर पा रहा हूं

अली ने लिखा, मुझे ये रात अच्छे तरीके से याद है. वो बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे शालीन और बेहतरीन इंसान थे. वो जिंदगी से भरपूर इंसान थे और वे हमेशा मुस्कुराते रहते थे. अब भी मैं उनकी मौत से उबर नहीं पा रहा हूं.'

Advertisement
X
अपने दोस्तों के साथ सुशांत सिंह राजपूत और अली जफर सोर्स इंस्टाग्राम
अपने दोस्तों के साथ सुशांत सिंह राजपूत और अली जफर सोर्स इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने फैंस के साथ ही साथ पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. बॉलीवुड सेलेब्स, चर्चित राजनेताओं से लेकर तमाम हस्तियों ने सुशांत के निधन पर गहरा शोक जताया था. सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के आर्टिस्ट्स भी एक यंग और टैलेंटेड एक्टर की आकस्मिक मौत से काफी दुखी हैं. हाल ही में पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर ने सुशांत के साथ एक तस्वीर शेयर की है और उन्हें याद किया है.

अली ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की और लिखा- 'थैंक्यू इस फोटो को शेयर करने के लिए शबीना. मुझे ये रात अच्छे तरीके से याद है. वो बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे शालीन और बेहतरीन इंसान थे. वो जिंदगी से भरपूर इंसान थे और वे हमेशा मुस्कुराते रहते थे. अब भी मैं उनकी मौत से उबर नहीं पा रहा हूं.'

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@ali_zafar) on

गौरतलब है कि इस तस्वीर में अली जफर और सुशांत सिंह राजपूत के साथ सुशांत की बेस्ट फ्रेंड रोहिनी अय्यर को भी देखा जा सकता है. रोहिनी ने सुशांत की मौत पर कई बेहद इमोशनल नोट्स शेयर किए थे. इसके अलावा इस तस्वीर में शबीना को भी देखा जा सकता है. वे अब तक अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इज बैक, रॉडी राठौड़ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुकी हैं.

कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं अली

शबीना की अपकमिंग फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब की भी प्रोड्यूसर हैं. इसके अलावा उन्होंने 'जिंदगी के क्रॉसरोड्स' और 'पर इस दिल को कैसे समझाए' जैसी फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया है. वही की बात की जाए तो उन्होंने बॉलीवुड में किल दिल, मेरे ब्रदर की दुल्हन, चश्मे बद्दूर, डियर जिंदगी, तेरे बिन लादेन, टोटल सियापा और लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

Advertisement
Advertisement