अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में अक्षय का लुक भी चर्चित हो रहा है, वह वकील जगदीश मिश्रा की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में जो डायलॉग हैं वो बहुत शानदार है.
ट्रेलर की शुरुआत कोर्ट में चल रही बहस से होती है. पूछते दिख रहे हैं सलमान की शादी कब होगी. इसके बाद ट्रेलर फिल्म के ह्यूमर और ड्रामा दोनों को दिखाता है. फिल्म में हुमा कुरैशी और कुमुद मिश्रा भी अहम भूमिका में हैं.
फिल्म का ट्रेलर अक्षय कुमार ने ट्वीट किया.
Jolly aa gaya. Ladega uska sabse bada case. Here it is. hope you like it
— Akshay Kumar (@akshaykumar)
हाल ही में अक्षय ने का मोशन पोस्टर भी शेयर किया है.
Ek aur jhalak Jolly ki se pehle. Yeh raha motion poster
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 17, 2016
फिल्म यूपी में रहने वाले एक मिडिल क्लास आदमी की कहानी है जो वकालत से अपना घर चलाता है. ऐसे में फिल्म में हर छोटी बड़ी मिडिल क्लास दिक्कतों से दर्शक रूबरू होंगे.
बता दें 2013 की हिट फिल्म 'जॉली एलएलबी' का सीक्वल है. पिछली बार फिल्म हिट एंड रन केस पर बनी थी. इस बार भी फिल्म कोई ना कोई ताजा मुद्दा या फिर कंट्रोवर्सी जरूर उठाएगी. इस फिल्म के लिए सौरभ शुक्ला को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया था और फिल्म में अरशद वारसी ने वकील का किरदार निभाया था जो एक हाई-प्रोफाइल केस को भ्रष्ट वकील बमन ईरानी के खिलाफ लड़ते हैं.
देखें ट्रेलर...