अजय देवगन मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में शुमार हैं. फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग, एक्शन और एग्रेशन सब कमाल हैं. उन्होंने फिल्म फूल और कांटे से साल 1991 में डेब्यू किया था. पिछली बार वो फिल्म दे दे प्यार दे (2019) में नजर आए थे. अपने इस करियर में अजय ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. अब एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर को लेकर चर्चा में है.
ये फिल्म अजय देवगन की 100वीं फिल्म हैं. फिल्म में अजय का लुक भी सामने आ चुका है. एक्टर को 100वीं फिल्म के लिए बधाई दी जा रही हैं. अजय की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल देवगन और शाहरुख ने उनके लिए स्वीट मैसेज शेयर किया है.
काजोल ने लिखा- 30 साल और 100 फिल्म्स. फूल और कांटे से लेकर जख्म, गोलमाल से लेकर शिवाय तक और अब तानाजी: द अनसंग वॉरियर. हैप्पी फिल्म बर्थडे अजय.
30 yrs & 100 films old. From Phool Aur Kante to Zakhm to Golmaal to Shivaay & now finally Tanhaji! Through all the hard won Fridays I’ve seen u go through. All characters lead back to u. Proudly wishing u a very happy 💯th film birthday 👏👏👏👏
— Kajol (@itsKajolD)
वहीं ने लिखा- मेरे दोस्त अजय देवगन की अगली और 100वीं फिल्म का इंतजार है. इस उपलब्धि के लिए बधाई अजय. एक ही समय में दो मोटरसाइकिलों से ऊपर...आप एक लंबा सफर तय करेंगे...चलते रहिए... तानाजी के लिए बधाई और शुभकामनाएं.
Here’s looking forward to another 100 and more films from my friend . All the best for this milestone...from striding atop two motorcycles at the same time...you’ve come a long long way....keep riding...and all the best for Tanhaji.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk)
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म की बात करें तो बता दें कि फिल्म पहले 22 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसके रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 10 जनवरी 2020 कर दिया गया है. इस फिल्म री टक्कर दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से होगी. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनीं छपाक भी 10 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है.