scorecardresearch
 

वरुण धवन के बाद कुणाल खेमू को मुंबई पुलिस की फटकार, कटा चालान

वरुण धवन के बाद कुणाल खेमू का कटा चलान, मुंबई पुलिस ने तस्वीर पोस्ट करके दी चेतावनी.

Advertisement
X
कुणाल खेमू
कुणाल खेमू

पिछले दिनों ही बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन द्वारा रोड के बीचोबीच फैन के साथ सेल्फी लेने को लेकर चालान कटा था. अब एक्टर कुणाल खेमू के खि‍लाफ मुंबई पुलिस ने चालान जारी किया है.

मुंबई पुलिस ने कुणाल खेमू को बाइक चलाते हुए हेलमेट नहीं पहनने को लेकर चालान जारी किया है. कुणाल खेमू ने एक फोटो पोस्ट करके इसके लिए माफी भी मांगी है.

A post shared by (@khemster2) on

कुणाल खेमू ने अपने इस पोस्ट में बिना हेलमेट के बाइक राइड करते हुए तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है, मैंने जब ये तस्वीर देखी तो ईमानदारी से कहता हूं कि‍ ये मेरे लिए बेहद शर्मनाक था. मुझे वाइक्स से बहुत प्यार है और मैं रोजाना इसे चलाता हूं वो भी हेलमेट पहनकर. लेकिन चाहे ये कोई लॉन्ग राइड हो या कुछ दूर ही जाना हो हेलमेट हमेशा पहनना चाहिए. मैं माफी मांगता हूं, मैं कोई गलत उदाहरण सेट नहीं करना चाहता.'

Advertisement

इस घटना पर मुंबई पुलिस ने कुणाल की बिना हेलमेट वाली तस्वीर को लेकर ट्वीट किया है, 'आपको बाइक्स पसंद हैं, हमे हर नागरिक की सुरक्षा पसंद करते हैं. आशा है कि अगली बार ऐसा ना हो. ई-चालान भेज दिया गया है.'

इसी तरह मुंबई पुलिस ने पहले भी एक्टर वरुण धवन को सड़क पर खतरनाक तरीके से सेल्फी लेने के लिए फटकार लगाई थी. इसके साथ ही वरुण को ई-चालान भी भेजा गया था. इस हरकत पर पुलिस के कड़े रुख के बाद वरुण ने माफी भी मांगी थी.

मुंबई पुलिस ने इस घटना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- वरुण धवन ये एंडवेंचर सिल्वर स्क्रीन पर अच्छे लगते हैं, लेकिन मुंबई की सड़कों पर नहीं. आपने अपनी, आपके फैन की और कुछ और लोगों की जान जोखिम में डाली. हम आपके जैसे एक जिम्मेदार मुंबईकर और यूथ आयकन से इससे ज्यादा की उम्मीद करते हैं. ई-चालान आपके घर पहुंच रही होगी. इसके बाद हम और कड़ी कार्रवाई करेंगे.

Advertisement
Advertisement