लंबी डेटिंग के बाद कुणाल खेमू ने सोहा अली खान को आखिर प्रपोज कर ही दिया. यह प्रपोजल सोहा को पेरिस में मिला. उत्साहित सोहा ने ट्विटर पर फैन्स को इसके बारे में बताया.
सोहा अली खान और कुणाल खेमू के बीच लंबे समय से चल रहा प्रेम संबंध अब जल्द विवाह के बंधन बंध जाएगा.
सोहा ने कुणाल के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है. सोहा ने बुधवार को ट्वीट किया, 'आप सभी को यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि कुणाल ने मुझे पेरिस में प्रपोज किया. उसने मुझे दुनिया की सबसे खूबसूरत अंगूठी पहनाकर विवाह का प्रस्ताव दिया, जिसे मैंने कबूल कर लिया है.'
It gives me great happiness to share with you all that Kunal proposed to me in Paris with the most perfect ring in the world and I said yes
— soha ali khan (@sakpataudi)
सोहा की निकट मित्र नेहा धूपिया ने सोहा की ट्वीट पर उन्हें बधाई दी. नेहा ने ट्वीट किया, 'क्या बात है! यह अब तक की सबसे अच्छी खबर है. बधाई, अब तुम दोनों जल्द वापस आ जाओ. कुणाल तुम बहुत ही भाग्यशाली हो.'
सोहा की मां शर्मिला टैगोर की अपनी बेटी को शादी के जोड़े में देखने की ख्वाहिश जल्द ही पूरी हो सकती है. सोहा ने कुछ गिनी-चुनी फिल्में ही की हैं, लेकिन 'रंग दे बसंती', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' तथा 'मुंबई मेरी जान' जैसी चुनिंदा फिल्मों में अपने उम्दा अभिनय से हिंदी फिल्म जगत में अपनी पहचान बना चुकी हैं.