scorecardresearch
 

फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं परेश रावल के बेटे, इस फिल्म से कर रहे डेब्यू

आदित्य ने बताया कि स्कूल के समय मेरी दिलचस्पी क्रिकेट में काफी ज्यादा थी, लेकिन बाद में मैंने फुटबॉल खेलना शुरू किया था. मैं मुंबई और महाराष्ट्र के लिए फुटबॉल खेल चुका हूं. मैं मुंबई यूनिवर्सिटी का कप्तान भी रह चुका हूं लेकिन फिर मेरी दिलचस्पी थियेटर में हो गई और फिर इससे मेरा रुझान फिल्मों की तरफ हो गया था.

Advertisement
X
आदित्य रावल
आदित्य रावल

मशहूर एक्टर परेश रावल के बेटे आदित्य रावल अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. आदित्य Zee5 की ओरिजिनल फिल्म बमफाड़ में काम कर रहे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है. ये कहानी इलाहाबाद पर आधारित है. आदित्य के अलावा फिल्म में गली बॉय एक्टर विजय वर्मा और सेक्रेड गेम्स एक्टर जतिन सरना और लीड एक्ट्रेस के तौर पर शालिनी पांडे हैं. फिल्म का निर्देशन रंजन चदेल ने किया है और इसे अनुराग कश्यप प्रेजेंट कर रहे हैं.

माता-पिता ने किया हमेशा सपोर्ट: आदित्य

ने हाल ही में अपनी यात्रा के बारे में बात की है. आदित्य ने बताया कि स्कूल के समय मेरी दिलचस्पी क्रिकेट में काफी ज्यादा थी फिर मैंने फुटबॉल खेलना शुरू किया था. मैं मुंबई और महाराष्ट्र के लिए फुटबॉल खेल चुका हूं. मैं मुंबई यूनिवर्सिटी का कप्तान भी रह चुका हूं लेकिन फिर मेरी दिलचस्पी थियेटर में हो गई और फिर इससे मेरा रुझान फिल्मों की तरफ हो गया था.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@aditya___rawal) on

उन्होंने आगे कहा कि मेरे माता-पिता थियेटर बैकग्राउंड से हैं और मैंने उनकी परफॉर्मेंस को कई बार थियेटर्स में देखा है. मैं खुद भी स्कूल और कॉलेज में थियेटर किया करता था. मैं हमेशा ही इस दुनिया के इर्द-गिर्द रहा हूं. मेरे माता पिता ने मुझे हमेशा सपोर्ट किया और वे इस बात से बेहद खुश हैं कि मैं इस प्रोफेशन में कदम रख रहा हूं. लेकिन उन्होंने साफ किया है कि ये मेरी यात्रा है और मुझे अपने फैसले जिम्मेदारी से लेने होंगे.

View this post on Instagram

A post shared by (@aditya___rawal) on

बता दें कि न्यूयॉर्क से फिल्ममेकिंग का कोर्स कर चुके हैं. मुंबई वापस लौटने के बाद कास्टिंग डायरेक्टर तरण बजाज ने उन्हें बमफाड़ के लिए ऑडिशन करने के लिए बोला था और इस तरह उन्हें ये फिल्म मिली थी.आदित्य ने फिल्म ओह माई गॉड को असिस्ट भी किया है. इस फिल्म में उनके पिता और अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

इस फिल्म में नसीर जमाल की भूमिका निभा रहे हैं और वे इस फिल्म से डेब्यू करने को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे ये रोल काफी दिलचस्प लगा. मैं जिस दुनिया में पला-बढ़ा हूं, ये उससे काफी अलग था. ये मेरे लिए काफी खुशी की बात है कि इस फिल्म में रोमांस से लेकर एक्शन सब कुछ है.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement