रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' का ग्रैंड फिनाले आज यानी 6 नवंबर को होने वाला है. कुछ घंटों के बाद शो के विनर का खुलासा होगा. फिनाले से पहले शो के एक्स कंटेस्टेंट रहे तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने X पर शहजाद पूनावाला को लेकर कमेंट किया है. उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी अपने पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को विनर बनवाएगी.
लालू के बेटे की पोस्ट पर चर्चा
पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने गौतम गुलाटी संग अपनी फोटो शेयर की. वहीं शहजाद की कार्टूनिश फोटो शेयर कर उनका मजाक उड़ाया. वो लिखते हैं- जीतना तो गौतम गुलाटी जी को ही था, जनता का प्यार और सपोर्ट भी पूरी तरह से उन्हीं के साथ था. लेकिन अब क्या कहें..यहां भी जनता के वोटों की चोरी कर ली गई, अब तो रियलिटी शोज भी निष्पक्ष नहीं रहे. भाजपाइयों ने अपने पुराने मिट्ठू -कटोरे कटोरे रहे शहजाद पूनावाला को चाटुकारिता का इनाम देने के लिए विनर बना दिया. असली हकदार गौतम गुलाटी थे, पर ट्रॉफी सौंप दी गई अपने चहेते को. रियलिटी शो के नाम पर जनता के वोटों और भावनाओं के साथ ये बहुत बड़ा धोखा है.
तेज प्रताप का ये स्टेटमेंट लोगों की नजरों में आ गया है. उनकी पोस्ट से लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद शहजाद पूनावाला को शो को विनर बनाया गया है. वहीं कईयों ने तेज प्रताप को निशाने पर लिया है. उन्होंने लालू के बेटे को दोगला बताया.
यूजर ने लिखा- तेज प्रताप ने शो में शहजाद को भाई बोला, हमेशा उनकी गुड बुक्स में बने रहने की कोशिश की. भाईचारा दिखाया. लेकिन शो से निकलने के बाद वो शहजाद के लिए अपमानजनक बातें कर रहे हैं. लोगों ने तेज प्रताप को उनके शब्दों को लेकर ट्रोल किया है. इंटरनेट पर तेज प्रताप वर्सेज शहजाद के सपोर्टर्स में जंग छिड़ गई है.
कौन बनेगा 'राइज एंड फॉल 2' का विनर?
वीरेंद्र सहवाग के शो के टॉप 6 फाइनलिस्ट में शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी और निहारिका तिवारी शामिल हैं. शहजाद ने टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर सबसे पहले फिनाले में अपनी जगह पक्की की थी. मीडिया में आ रही अटकलों की मानें तो स्वरा और निहारिका विनर बनने की रेस से बाहर हो चुकी हैं. टॉप 3 में गौतम, शहजाद और प्रियंका पहुंचे हैं. चर्चा ये भी है कि प्रियंका टॉप 2 में अपनी जगह नहीं बना पाई हैं. बिग बॉस के बाद वो ये शो भी जीतने से चूक गईं.