scorecardresearch
 

पहले गफ्फार मार्केट, अब आजादपुर मार्केट में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर

गफ्फार मार्केट की आग काबू में आने के बाद न्यू आजादपुर मार्केट की एक दुकान में आग लगी, जहां दमकल की 11 गाड़ियां भेजी गईं. सुबह 9:10 बजे तक आग बढ़ने पर इसे मेक-4 घोषित किया गया, जबकि पुलिस ने गफ्फार मार्केट में बैटरियों की ज्यादा चार्जिंग को संभावित वजह बताया है.

Advertisement
X
आजादपुर मार्केट की एक दुकान में आग लगी है. (Photo- X/Screengrab)
आजादपुर मार्केट की एक दुकान में आग लगी है. (Photo- X/Screengrab)

दिल्ली में आग लगने की दो घटनाओं से हड़कंप मच गया. पहले करोल बाग के गफ्फार मार्केट में भीषण आग लगी और अब न्यू आजादपुर मार्केट की एक दुकान आग की चपेट में आ गई. आजादपुर में आग बुझाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक, न्यू आजादपुर मार्केट में सुबह करीब 8:40 बजे एक दुकान में आग लगी. शुरुआत में दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था. हालांकि, सुबह 9:10 बजे तक आग काफी बढ़ गई. इसके बाद इसे मेक-4 घोषित कर दिया गया और आग पर काबू पाने के लिए कुल 11 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के करोलबाग स्थित मशहूर गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

गफ्फार मार्केट में आग पर काबू

इससे पहले दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में भी एक दुकान में भीषण आग लग गई थी. आग पुरी प्लाजा की 13 ब्लॉक स्थित चेन वाली गली में लगी थी. इसे बुझाने के लिए दमकल की कुल 22 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. अब आग पर काबू पा लिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज तीसरी क्लास की बच्ची का होगा पोस्टमार्टम, मयूर विहार के स्कूल में हार्ट अटैक से हो गई थी मौत

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद एक मोबाइल बैटरी की दुकान से शुरू होने की आशंका है. माना जा रहा है कि बैटरियों को ओवरचार्ज करने की वजह से उनमें आग लगी होगी. हालांकि, आग लगने की सही वजह का पता कूलिंग ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही चल सकेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement