scorecardresearch
 

घोड़े पर सवार तेज प्रताप यादव, गमछा पहनकर किया धांसू डांस, स्वैग से मचाया भौकाल

शोबिज की दुनिया में अब तहलका मचने वाला है, क्योंकि तेज प्रताप यादव भोजपुरी सितारों संग एक ही शो में नजर आएंगे. तेज प्रताप के फिल्मी अंदाज को देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं.

Advertisement
X
तेज प्रताप यादव का दिखा खास अंदाज (Photo: Screengrab)
तेज प्रताप यादव का दिखा खास अंदाज (Photo: Screengrab)

जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को अभी तक आपने सत्ता में सिक्का जमाते हुए देखा होगा. लेकिन अब वो राजनीति से अलग शोबिज की दुनिया में छाने को तैयार हैं. तेज प्रताप जल्द ही रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में तहलका मचाते नजर आएंगे. 

तेज प्रताप यादव का छाया अंदाज

'भोजपुरी बवाल' शो 2 अगस्त से शुरू होने जा रहे हैं. शो में भोजपुरी सिनेमा की कई दिग्गज हस्तियां अपनी जिंदगी से सीक्रेट्स से पर्दा उठाती दिखेंगी. शोबिज वर्ल्ड के सितारों के साथ तेज प्रताप यादव भी अपने खास अंदाज से फैंस को इंप्रेस करते नजर आएंगे. 

शो से तेज प्रताप यादव का अब एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका अब तक का सबसे अलग और खास अंदाज देखने को मिला है. तेज प्रताप यादव इंडोवेस्टर्न सूट पहने घोड़े पर सवार होकर धांसू एंट्री करते नजर आए. सूट-बूट में वो काफी जंच रहे हैं. तेज प्रताप अपने अनोखे अंदाज में कहते दिखे- भोजपुरी बवाल तो पूरे देश में छाया हुआ है. तो आप भी शुरू हो जाएं और करके दिखाएं बवाल स्टेप्स. ये कहकर वो गले में गमछा पहनकर डांस करने लगते हैं. 

Advertisement

 

 

तेज प्रताप यादव को ये अंदाज देखकर फैंस खुशी से चहक उठेंगे. फैंस अब शो का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. तेज प्रताप के प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस उन्हें फायर बता रहे हैं. 

कब और कहां देखें शो?

'भोजपुरी बवाल' शो 2 अगस्त से शुरू हो रहा है. शो को ओटीटी प्लेटॉफॉर्म JioHotstar और कलर्स टीवी पर देख सकेंगे. शो में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और काजल राघवानी एक साथ भौकाल मचाते नजर आएंगे. सभी स्टार्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात करते नजर आएंगे. इस दौरान सितारों के बीच तकरार भी देखने को मिल सकती है.  शो के प्रोमो वीडियो देखकर कहना पड़ेगा अब जबरदस्त बवाल मचने वाला है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement