scorecardresearch
 
Advertisement
ओटीटी

सत्ता से सिनेमा तक, इन नेताओं ने सियासत और स्क्रीन पर मचाया गदर

tej pratap yadav bhojpuri bawaal
  • 1/11

बिहार की राजनीति में अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर तेज प्रताप यादव अब एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं. राजनीति के मंच पर धाक जमाने के बाद अब वो एंटरटेनमेंट की दुनिया में तहलका मचाएंगे.  अपने मस्तमौला अंदाज के लिए मशहूर तेज प्रताप जल्द ही रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के मंच पर उतरने वाले हैं.

tej pratap yadav bhojpuri bawaal
  • 2/11

वैसे यह पहली बार नहीं है जब सत्ता के गलियारों की धमक टीवी शोज में सुनाई देगी. इससे पहले भी कई सितारे शोबिज से निकलकर राजनीति की कुर्सी तक पहुंचे हैं, तो कुछ ने कुर्सी पर बैठकर भी कैमरे का मोह नहीं छोड़ा.

(Photo: Instagram @tejpratapyadavrjd)

tej pratap yadav bhojpuri bawaal
  • 3/11

आइए, उन ऑलराउंडर सितारों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने राजनीति की पिच पर भी खूब छक्के-चौके लगाए और सिनेमा के पर्दे पर भी अपने खास अंदाज से लोगों की वाहवाही लूटी. 

 

(Photo: Instagram @tejpratapyadavrjd)

Advertisement
tej pratap yadav bhojpuri bawaal
  • 4/11

पवन सिंह

भोजपुरी के 'पावर स्टार' पवन सिंह के गानों पर पूरी दुनिया थिरकती है. सिनेमा में सक्सेस पाने के बाद पवन सिंह ने भी राजनीति का रुख किया.

(Photo: Instagram @singhpawan999)

tej pratap yadav bhojpuri bawaal
  • 5/11

पवन सिंह की लोकसभा चुनाव में एंट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वो अपने स्टारडम के दम पर राजनीति में भी अपने मजबूत कदम जमा चुके हैं. दोनों ही फील्ड में वो एक्टिवली काम कर रहे हैं. 

(Photo: Instagram @singhpawan999)

tej pratap yadav bhojpuri bawaal
  • 6/11

रवि किशन

अपनी कड़क आवाज और शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर रवि किशन ने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक खूब भौकाल मचाया है. इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा. गोरखपुर से सांसद बनकर उन्होंने नई पारी शुरू की.

(Photo: Instagram @ravikishann)

tej pratap yadav bhojpuri bawaal
  • 7/11

खास बात यह है कि वो आज भी एक्टिंग और पॉलिटिक्स दोनों में एक्टिव हैं. हाल ही में वो अलायंस शो में बेटी संग दिखे थे. लेकिन फिर बीच में ही उन्होंने शो को अलविदा कह दिया. 

 

(Photo: Instagram @ravikishann)

tej pratap yadav bhojpuri bawaal
  • 8/11

मनोज तिवारी

भोजपुरी सिनेमा के 'अमिताभ बच्चन' कहे जाने वाले मनोज तिवारी ने अपने गानों और फिल्मों से करोड़ों दिलों पर राज किया है. इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा. वो न सिर्फ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष रहे, बल्कि सांसद बनकर संसद भी पहुंचे. फैंस का उन्हें खूब प्यार मिलता है. 

(Photo: Instagram @manojtiwari.mp)

tej pratap yadav bhojpuri bawaal
  • 9/11

स्मृति ईरानी

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर-घर में पहचान बनाने वाली स्मृति ईरानी भारतीय राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं. उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में झंडे गाड़ने के बाद राजनीति में कदम रखा. राजनीति के साथ वो एक्टिंग में भी एक्टिव हैं. 

(Photo: Instagram @smritiiraniofficial)

Advertisement
tej pratap yadav bhojpuri bawaal
  • 10/11

कंगना रनौत

बॉलीवुड की धाकड़ 'क्वीन' कंगना रनौत अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. फिल्मों में कई कड़क रोल निभाने के बाद अब राजनीति में कदम जमा रही हैं.

(Photo: Instagram @kanganaranaut)

tej pratap yadav bhojpuri bawaal
  • 11/11

थलपति विजय

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. बॉक्स ऑफिस पर 100-200 करोड़ की फिल्में देना उनके लिए आम बात है. हाल ही में उन्होंने सियासत की दुनिया में धमाकेदार एंट्री की है. वो सिनेमा के साथ-साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनकर जनता की सेवा भी कर रहे हैं. 

(Photo: Social Media)

Advertisement
Advertisement