कहानी घर घर की, कुमकुम शोज फेम श्वेता क्वात्रा इन दिनों शोबिज से दूर दुबई में अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं. लेकिन इंडस्ट्री में झेली जद्दोजहद को वो भुला नहीं पाई हैं.
श्वेता मैथ्स ऑनर्स की स्टूडेंट हुआ करती थीं, अचानक उनका टीवी इंडस्ट्री में आना हुआ और हिट शोज की जान बनीं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन दिनों उन्हें कास्टिंग एजेंट की बातों को समझने में अलग दिक्कत होती थीं.
शाइनी नारंग से बातचीत में श्वेता ने माना कि वो कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं, और इंडस्ट्री में ये चीजें एजेंट और मिडेयटर बनने वाले लोग ज्यादा करते हैं. वो धड़ल्ले से किसी की मासूमियत और मजबूरी का फायदा उठा लेते हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि किसी के ऑफिस में बेड क्यों लगा होगा यही सोचने वाली बात है.
एक इंसीडेंट को याद करते हुए श्वेता ने बताया कि मुझे कई बार गंदे और अजीब तरह के सवाल किए गए हैं. कभी-कभी वो सीधा पूछ लेते हैं कि आप कॉम्प्रोमाइज कर लोगे. मुझे तो पता भी नहीं था कि इसका मतलब क्या है. कहना क्या चाह रहे हो.
फिर वो अजीब तरह की शक्लें बनाते हैं ताकि समझ आए. लेकिन आप फिर भी कन्फ्यूज होते हो कि क्या सच में ये वो बात कहना चाह रहा है. फिर एक लड़की होने के नाते जो डर आपके मन में समाता है, वो मैं बता भी नहीं सकती.
श्वेता ने बताया कि एक बार मुझे एक अच्छे होटल में ऑडिशन के लिए बुलाया गया था, वहां एक रूम में कई लड़कियां थीं. तो आपको अनसेफ फील नहीं होता. लेकिन एक झिझक मन में होती है.
श्वेता ने बताया फिर उन्हें एक रूम में बुलाया गया जहां राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर सब होते हैं. वो पूछते हैं- आपने ये स्क्रिप्ट पढ़ लिया? तो मैंने कहा- हां पढ़ा. थोड़ा वॉक करके दिखाओ, तो मैंने कर दिया. फिर वो कहते हैं कि ठीक है, अब स्ट्रिप करो (कपड़े उतारो).
तो मैं चौंक गई, लगा गलत सुना मैंने. उन्होंने फिर कहा- स्ट्रिप करो. उस वक्त एक लड़की होने के नाते मैं शर्मिंदा हो गई थी, साथ ही गुस्सा आ रहा था, और बेबस-डरी हुई फील कर रही थी. ठीक है बाहर लोग होंगे लेकिन उस कमरे में हम ही थे.
श्वेता का मानना है कि उस सिचुएशन से बचने का इकलौता तरीका यही होता है कि आप बेवकूफ बिहेव करें. तो मैंने कहा- किसलिए? तो उन्होंने स्विम टेस्ट के लिए. फिर मैंने हिम्मत करके पूछा- मतलब क्या है? तो उन्होंने कहा- हम देखना चाहते हैं कि जब आप स्विम सूट पहनेंगी तो कैसी लगेंगी.
श्वेता ने बताया कि मैं बस थैंक्यू बोलकर वहां से भाग आई. वो इतनी डरी हुई थी कि मेरा दिल निकलकर मुंह को आ रहा था. साथ ही ये समझाया कि कैसे उन्होंने रियलाइज किया कि जब भी कहीं जाओ तो वहां से भागने का रास्ता होना चाहिए.
श्वेता धुरंधर फेम एक्टर मानव गोहिल की पत्नी हैं. वो आखिरी बार बालवीर शो में नजर आई थीं. अब वो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आर्ट ऑफ लिविंग और दुबई में कैसे लाइफ कैसे जी जाती है पर टिप्स देती हैं.
Photos: Instagram @shwetakawaatra