मशहूर एक्ट्रेस आंचल जीएस सिंह ने शादी करके घर बसा लिया है. आंचल लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध गई हैं. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आंचल के दूल्हा एक बिजनेसमैन हैं.
आंचल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लड़के संग खास तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद से उनकी शादी को लेकर खबरें जोरों-शोरों पर हैं.
आंचल एक लड़के संग गुरुद्वारे में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने सुर्ख लाल रंग का सूट पहना हुआ है. सिर पर चुन्नी भी ओढ़े हुए हैं, जबकि लड़का कुर्ते पायजामे में है.
हालांकि, यह तस्वीर पीछे से ली गई है. इसलिए चेहरा दिखाई नहीं दे रहा. फोटो शेयर करते हुए आंचल ने कैप्शन में लिखा- सबसे खूबसूरत पलों की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद से होती है.
इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक फोटो भी शेयर की है. तस्वीर में आंचल एक लड़के का हाथ थामे दिखाई दीं. लेकिन उन्होंने लड़के का चेहरा नहीं दिखाया है.
आंचल को कमेंट सेक्शन में फैंस शादी की बधाई दे रहे हैं. तस्वीरें और कैप्शन देखकर यही माना जा रहा है कि उन्होंने गुपचुप सादगी से शादी कर ली है.
वहीं, HT में सूत्रों के हवाले से छपी खबर में आंचल की शादी को कंफर्म किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है- हां, आंचल हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं और बेहद खुश हैं.
आंचल की बात करें तो वो ओटीटी सीरीज 'ये काली काली आंखें' और थ्रिलर सीरीज 'अनदेखी' में नजर आ चुकी हैं. अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया था.
(Photo: Instagram @anchalsinghofficial)