scorecardresearch
 

Who is Neetu Bisht: मां काली बन सड़कों पर घूमने वाली नीतू बिष्ट कौन? Views के लिए धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप

Who is Neetu Bisht: यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार नीतू बिष्ट अपने एक नए वीडियो को लेकर बड़े विवाद में फंस गई हैं. मां काली का स्वरूप धारण कर सड़कों पर रील बनाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.

Advertisement
X
विवादों में फंसी इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट  (Photo: Instagram/@iam_neetubisht_)
विवादों में फंसी इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट  (Photo: Instagram/@iam_neetubisht_)

पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नीतू बिष्ट इस समय हेडलाइन्स में बनी हुई हैं. मां काली का रूप धारण करना नीतू बिष्ट पर भारी पड़ गया है. नीतू पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नीतू बिष्ट ने नवरात्र में मां काली का रूप धारण करके रील वीडियो बनाईं. मां काली का रूप लेकर वो सड़कों पर अजीब तरीके से घूमती दिखीं. काली के रूप में वो कभी बच्चों को नमस्ते करने को कहती नजर आईं. तो कभी मोमोज खाती हुई दिखाई दीं. नीतू की इन हरकतों पर बवाल मच गया है.

हिंदू संगठनों ने नीतू के बर्ताव पर आपत्ति जताई है. संगठनों का आरोप है कि नीतू बिष्ट ने मां काली के स्वरूप को अपमानजनक तरीके से पेश किया है. नीतू पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप भी लगाया जा रहा है.

इस घटना से नाराज हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी कोतवाली का रुख किया और पुलिस में शिकायत कर एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि व्यूज और पब्लिसिटी के लिए देवी-देवताओं के स्वरूप और धार्मिक प्रतीकों को प्रस्तुत करते वक्त मर्यादा और आस्था का पूरा ध्यान रखना चाहिए. 

Advertisement

 

 

कौन हैं नीतू बिष्ट?

ऐसे में लोग नीतू बिष्ट को सोशल मीडिया पर सर्च करने लगे हैं. बता दें कि नीतू बिष्ट एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूब व्लॉगर हैं. इंटरनेट की दुनिया में उनका बड़ा नाम है. नीतू के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. यूट्यूब पर भी उनके चैनल्स भी हैं. 

नीतू बिष्ट ज्यादातर लाइफस्टाइल, ब्यूटी, ट्रैवल व्लॉग्स बनाती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. नीतू की शादी लखन अर्जुन रावत से हुई है. लखन भी एक बड़े इंफ्लुएंसर हैं. दोनों का साथ में Lakhneet Vlogs नाम से यूट्यूब चैनल है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से नीतू बिष्ट और उनके पति तगड़ी कमाई करते हैं. वो लैविश लाइफ जीती हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement