scorecardresearch
 

'राज्य की तरक्की हो', थलपति विजय ने संभाली तमिलनाडु की कमान, कमल हासन ने दी बधाई

तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद थलपति विजय को बड़ी-बड़ी हस्तियों से बधाई का मैसेज मिला है. पीएम नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार कमल हासन ने विजय को शुभकामनाएं दी हैं. साउथ सिनेमा के और भी कई सितारे उनके लिए खुश नजर आए.

Advertisement
X
विजय को मिली सीएम बनने की बधाई (Photo: ITG/File Photo)
विजय को मिली सीएम बनने की बधाई (Photo: ITG/File Photo)

तमिलनाडु की सत्ता में सुपरस्टार थलपति विजय की एंट्री हो चुकी है. संडे 10 मई को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. ये पल एक्टर और उनके पूरे परिवार के लिए काफी अहम था. आज मदर्स डे के मौके पर विजय ने अपनी मां को भी सबसे बड़ा तोहफा दिया, जिसे पाकर वो बेहद खुश भी हुईं. मीडिया के जरिए थलपति की मां ने अपनी खुशी भी जाहिर की. 

विजय की पार्टी TVK कठिनाइयों के बाद तमिलनाडु में सरकार बना पाई. ऐसे में हर कोई उनकी सफलता के लिए बेहद खुश दिखा है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो विजय को बधाई दी ही. मगर साथ ही साथ तमिल सिनेमा के उलनायगन यानी कमल हासन ने भी थलपति के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई. 

कमल हासन ने दी शुभकामनाएं

कमल हासन ने X पर ट्वीट के जरिए विजय को सीएम बनने की बधाई दी, जिसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु की तरक्की की कामना की. एक्टर ने लिखा, 'तमिलनाडु विजय लीग के अध्यक्ष, तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री, मेरे भाई थिरु. विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु राज्य की अपार समृद्धि हो. उनकी पार्टी TVK नई ऊंचाइयों को छुए. मैं हार्दिक बधाई देता हूं.'

एक्टर आर माधवन ने भी सोशल मीडिया के जरिए विजय को शुभकामनाएं दी. इंस्टग्राम पर विजय की फोटो के साथ धुरंधर एक्टर ने लिखा, 'मेरे प्यारे भाई, आपको हार्दिक शुभकामनाएं. आपका मुख्यमंत्री कार्यकाल हमारे राज्य के लिए सबसे ज्यादा सफल और इम्पैक्टफुल हो. भगवान आपको वो सारी शक्ति दे जिससे आप सभी अच्छे काम कर सकें. मुझे आप पर बहुत गर्व है भाई. आपका कार्यकाल हमारे राज्य के लिए बहुत इफेक्टिव हो.'

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

पीएम ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी X पर विजय के लिए लिखा, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री सी. जोसेफ विजय को हार्दिक बधाई. उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं. केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए साथ खड़ी रहेगी.' 

थलपति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. ऐसे में उनका शानदार फिल्मी करियर पीछे छूट गया है. हालांकि उन्हें एक आखिरी बार देखने का मौका अभी भी कायम है. उनकी फिल्म जन नायक जल्द रिलीज होने की संभावना है, जो पिछले पांच महीने से सेंसर बोर्ड के चक्कर में अटकी हुई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement