एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खुलासे के बाद पिता केके सिंह ने वीडियो मैसेज जारी किया है. सुशांत के पिता केके सिंह के मुताबिक, रिया लंबे समय से सुशांत को जहर पिलाती थी और वह उसकी हत्यारी है. रिया और उसके सहयोगियों को जल्दी गिरफ्तार करें और सजा दिलाएं.
इस बीच सुशांत केस में सीबीआई जांच के सातवें दिन फिर डीआरडीओ गेस्ट हाउस के बाहर हलचल तेज हो गई है. कुछ देर पहले एक महिला कार में गेस्ट हाउस के अंदर गई हैं. इससे ठीक पहले तीन लोग डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे हैं. हालांकि ये तीनों कौन हैं अभी इसका पता नहीं चल सका है.
Rhea Chakraborty was giving poison to my son, Sushant from a long time, she is his murderer. The investigating agency must arrest her and her associates: KK Singh, 's father
— ANI (@ANI)
सात दिनों से सीबीआई मामले में लगातार पूछताछ कर रही है. नीरज और सिद्धार्थ पिठानी से आज फिर पूछताछ की जा सकती है. इसके अलावा रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से भी सीबीआई आज पूछताछ करेगी. शौविक डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं. सीबीआई जल्द रिया को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है.