scorecardresearch
 

सुरेश वाडकर को शादी के लिए आया था माधुरी दीक्षित का रिश्ता? सिंगर का जवाब सुन हैरान हुईं पत्नी-बेटी

सुरेश वाडकर ने हालिया इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित संग अपनी शादी के रिश्ते वाले दावों पर फिर बात की है. उनका कहना है कि इसके पीछे अर्चना पूरन सिंह का हाथ है, जिनके कारण ये अफवाह फैली है.

Advertisement
X
क्या है माधुरी संग सुरेश वाडकर के रिश्ते का सच? (Photo: ITG/ Instagram @madhuridixitnene)
क्या है माधुरी संग सुरेश वाडकर के रिश्ते का सच? (Photo: ITG/ Instagram @madhuridixitnene)

माधुरी दीक्षित एक जमाने में बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' कही जाती थीं. उनके पीछे लोग दीवानों की तरह घूमते थे. वैसे तो एक्ट्रेस ने डॉ. श्रीराम नेने से शादी करके अपना घर बसाया है. मगर एक समय ऐसी भी चर्चा थी कि उन्होंने सिंगर सुरेश वाडकर के पास शादी के लिए रिश्ता भेजा था. ये उस वक्त काफी बड़ी बात मानी जाती थी. हैरानी की बात ये है कि सिंगर ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था. ऐसा कहा गया कि उन्हें माधुरी काफी पतली लगती थीं, इसलिए उन्होंने शादी नहीं की.

हालांकि सुरेश वाडकर ने हमेशा ऐसी अफवाहों को खारिज किया है. हाल ही में सिंगर द लल्लनटॉप पर आए, जहां उनसे फिर एक बार माधुरी दीक्षित संग शादी के रिश्ते पर सवाल पूछा गया. इस बार सुरेश वाडकर ने इस अफवाह के फैलने की वजह अपनी पत्नी पद्मा वाडकर और बेटी के सामने बताई. 

क्या है माधुरी संग रिश्ते का सच?

जब सिंगर से कहा गया कि माधुरी दीक्षित के रिश्ते को लेकर उनकी अफवाह उड़ी थी, तो उन्होंने हैरान होकर कहा- हे भगवान! माधुरी तो मुझे किसी दिन ना...वैसे तो मेरे नकली बाल लगे हुए हैं. लेकिन जब वो मुझे कभी मिलेगी, तो नकली के साथ-साथ असली भी खींचकर निकाल देगी. वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त है, कलीग है और मैं मुझे वो बहुत पसंद भी है. मैं ये बात अपनी पत्नी के सामने बोल रहा हूं, लेकिन उसे भी मेरे दिल की बात मालूम है. 

Advertisement

आगे होस्ट ने जब सुरेश वाडकर से इस अफवाह फैलने की वजह पूछी, तो उन्होंने बताया- ये शैतानी अर्चना पूरन सिंह की है. वो भी मेरी बहन है, बहुत प्यार करती है. उन्होंने ये बात पता नहीं कहां से सुनकर इसे पब्लिकली बोल दिया. टीवी पर, उस वक्त से मेरे जितने भी इंटरव्यू होते हैं उसमें ये सवाल होता है. और मुझे हमेशा ये डर लगा रहता है कि किसी दिन माधुरी मुझे मारेगी. 

सुरेश वाडकर के जवाब से पत्नी-बेटी हैरान

सुरेश वाडकर ने इसी दौरान ये भी बताया कि क्या उनकी कभी माधुरी से इस बारे में कोई बात हुई. उन्होंने कहा- मेरी कभी बात नहीं हुई, ऐसी बातें कर भी नहीं सकते. लेकिन हो सकता है जब मैं मोस्ट एलिजिबल बेचलर था, अगर मेरी माधुरी से शादी हो जाती तो आज पद्मा की जगह वो होतीं. सिंगर की ये बात सुनकर उनकी पत्नी और बेटी दोनों हैरान रह गईं. 

उन्होंने अंत में ये बताया कि उस दौरान उनके घर वाले शादी के लिए लड़की देख ही रहे थे. तब अखबारों के मैट्रिमोनियल कॉलम में उनका नाम शामिल किया जाता था. सुरेश वाडकर कहते हैं कि उन्हें तब बड़े-बड़े घरों की लड़कियों के रिश्ते आते थे. ऐसे में उन्हें लगता है कि शायद उस वक्त माधुरी दीक्षित के घरवालों ने भी सुरेश वाडकर के घर रिश्ता भेजा हो. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement