scorecardresearch
 

शरद पूर्णिमा का चांद टेलिस्कोप लेंस से कैसा दिखता है? वायरल वीडियो में देखिए

Sharad Purnima Moon Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स टेलीस्कोप लेंस के जरिए शरद पूर्णिमा का चांद दिखा रहे हैं.

Advertisement
X
शरद पूर्णिमा के चांद का वीडियो हो रहा है. (Photo: Insta/Rakesh Raina)
शरद पूर्णिमा के चांद का वीडियो हो रहा है. (Photo: Insta/Rakesh Raina)

शरद पूर्णिमा की रात आसमान में चमकते चांद को हर कोई देखना चाहता है. आपने भी शरद पूर्णिमा पर चांद देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी चांद को इतने करीब से देखा है कि उसकी सतह पर मौजूद गहरे और हल्के हिस्से भी साफ नजर आने लगें? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें खास लेंस की मदद से शरद पूर्णिमा के चांद का बेहद स्पष्ट नजारा दिखाया गया है. चांद की चमक और उसकी सतह की बारीकियां इस वीडियो को खास बना रही हैं.

यह वीडियो राकेश रैना नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वीडियो को देखने के बाद लोग चांद के इस खूबसूरत नजारे को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं. वीडियो पर हजारों व्यूज आ गए हैं. वीडियो में दिख रहा है कि यूजर ने अपने घर पर टेलीस्कोप कैमरा लगा रखा है, जिसमें वो कुछ लेंस बदलते हैं फिर शरद पूर्णिमा का चांद दिखाते हैं. उन्होंने कैमरे में दिखाया कि पूर्णिमा का चांद कितना भव्य है. 

आमतौर पर जब हम रात में चांद को देखते हैं, तो वह आसमान में चमकती एक गोल आकृति जैसा नजर आता है. लेकिन टेलिस्कोप या खास टेलीफोटो लेंस की मदद से चांद को ज्यादा विस्तार से देखा और रिकॉर्ड किया जा सकता है. ऐसे उपकरण दूर मौजूद वस्तुओं को कैमरे में बड़ा और अधिक स्पष्ट दिखाने में मदद करते हैं.

Advertisement

चांद की सतह पर नजर आने वाले गहरे धब्बे दरअसल उसकी सतह के अलग-अलग हिस्से हैं. इनमें विशाल मैदान जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं, जिन्हें वैज्ञानिक भाषा में 'लूनर मारिया' कहा जाता है. ये क्षेत्र प्राचीन ज्वालामुखीय गतिविधियों से निकले लावा के ठंडा होकर जमने से बने थे. 

पहले भी दिखा चुके हैं ग्रहों की तस्वीरें

राकेश रैना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इससे पहले भी ग्रहों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा कर चुके हैं. उनके बायो के मुताबिक, वह रिटायर्ड शिक्षक हैं और खाली समय में बागवानी करने, रील बनाने और सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने में बिताते हैं.

उनकी प्रोफाइल से पता चलता है कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना उनके लिए अपने खाली समय को रचनात्मक तरीके से इस्तेमाल करने का एक जरिया है. इस बार शरद पूर्णिमा के चांद का नजारा लोगों का ध्यान खींच रहा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement