scorecardresearch
 

निजी जिंदगी में तूफान, मैदान पर डटकर मुकाबला... ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने बयां किया दर्द

एश्ले गार्डनर का मोनिका राइट संग रिश्ता खत्म हो गया था. निजी जिंदगी में उथल-पुथल के बीच गार्डनर ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है. गार्डनर अपने खेल और टीम की जिम्मेदारियों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर रही हैं.

Advertisement
X
मोनिका राइट और एश्ले गार्डनर का रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला. (Photo: Instagram/@ashleigh_gardner97)
मोनिका राइट और एश्ले गार्डनर का रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला. (Photo: Instagram/@ashleigh_gardner97)

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर और उप-कप्तान एश्ले गार्डनर ने अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर पर पहली बार खुलकर बात की है. गार्डनर ने बताया कि इस दौरान क्रिकेट उनके लिए सबसे बड़ा सहारा बना. सिडनी सिक्सर्स के सीजन लॉन्च कार्यक्रम में गार्डनर ने टीम, दोस्तों और करीबी लोगों के समर्थन के लिए आभार जताया.

एश्ले गार्डनर और मोनिका राइट की शादी इस साल टूट गई थी. इसके बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा हुई. मोनिका ने आरोप लगाया था कि गार्डर का साथी क्रिकेटर जॉर्जिया वॉल के साथ अफेयर चल रहा है. इन परिस्थितियों के बावजूद गार्डनर ने मैदान पर अपना प्रदर्शन जारी रखा और ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में भी अहम भूमिका निभाई.

एश्ले गार्डनर ने फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि निजी जिंदगी में चुनौतियां जरूर रहीं, लेकिन क्रिकेट ने उन्हें इनसे उबरने और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में मदद की. उन्होंने कहा, 'यह समय चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन क्रिकेट मेरे लिए एक शानदार सहारा बना. वर्ल्ड कप जीतना और इंग्लैंड में द हंड्रेड में सफलता हासिल करना बहुत अच्छा रहा. मेरे आसपास कुछ ऐसे शानदार लोग रहे, जिन्होंने जरूरत के समय मेरा साथ दिया.'

Advertisement

गार्डनर ने खुद को कैसे संभाला?
एश्ले गार्डनर के मुताबिक, टीम की कप्तानी करने से भी उन्हें अपने निजी हालात से ध्यान हटाकर साथियों पर फोकस करने में मदद मिली. उन्होंने कहा कि अपने साथियों और क्लब के लिए मौजूद रहना उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहा है. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने स्वीकार किया कि कुछ दिन काफी मुश्किल थे, लेकिन क्रिकेट ने उन्हें एक ऐसी जगह दी, जहां वह अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान लगा सकती थीं. उन्होंने कहा कि अपने पेशे पर ध्यान देना और निजी चुनौतियों को खेल से अलग रखना उनके लिए जरूरी रहा. करियर के दौरान बने दोस्त और टीम के साथी इस समय उनके लिए मजबूत सहारा साबित हुए.

एश्ले गार्डनर कहती हैं, 'कभी-कभी आपको यह एहसास नहीं होता कि आपको कितने समर्थन की जरूरत है, जब तक आप वास्तव में मुश्किल दौर से नहीं गुजरते. मेरे आसपास के लोगों ने शानदार तरीके से मेरा साथ दिया.'

निजी चुनौतियों के बीच गार्डनर ने मैदान पर प्रभावशाली प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद उन्होंने इंग्लैंड की द हंड्रेड प्रतियोगिता में भी सफलता हासिल की. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने 84 रनों की शानदार पारी खेली.

एश्ले गार्डनर ने यह भी माना कि निजी जिंदगी से जुड़ी बातें सार्वजनिक चर्चा का विषय बन जाने पर उनसे कई सबक मिले हैं. उन्होंने मुश्किल समय में दूसरों पर भरोसा करने और अपने आसपास मौजूद लोगों के महत्व को समझने की बात कही. सिडनी सिक्सर्स के साथ अपने जुड़ाव पर उन्होंने कहा कि क्लब का समर्थन उनके लिए बहुत मायने रखता है. टीम की कप्तानी जारी रखना उनके लिए सम्मान और उत्साह की बात है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement