OMG! ये तो हद ही गई है. जी हां, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली के रियलिटी शो 'बिग बॉस बांग्ला' में कंटेस्टेंट्स ने सारी हदें पार कर दी हैं. कंटेस्टेंट्स 150-200 कैमरों में खुलेआम इंटीमेट हो गए. फैमिली शो में इंटीमेट होने पर सौरव गांगुली का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने कंटेस्टेंट्स को वॉर्निंग दे डाली.
गुस्से में सौरव गांगुली
सौरव गांगुली के 'बिग बॉस बांग्ला' में कंटेस्टेंट्स राजवीर और नंदिनी ये भूल गए कि वो एक रियलिटी शो में हैं, जहां हर कोने में कैमरे लगे हैं. राजवीर और नंदिनी कई बार खुल्लम-खुल्ला कैमरों पर इंटीमेट होते दिखे. दोनों कभी एक दूजे की बांहों में लिपटते नजर आए तो कभी एक दूसरे को लिपलॉक करते हुए दिखाई दिए.
फैमिली शो में रोमांस करने और इंटीमेट होने पर सौरव गांगुली भड़क गए. उन्होंने कंटेस्टेंट राजवीर और नंदिनी को वॉर्निंग दे डाली. सौरव गांगुली को इस तरह गुस्से में देखकर सभी हैरान हो गए.
सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस बांग्ला' के कंटेस्टेंट्स की क्लिप वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों हदें पार करते हुए इंटीमेट होते नजर आ रहे हैं. 'बिग बॉस बांग्ला' में लिमिट क्रॉस होती देख लोगों का कहना है कि सलमान खान के शो में लव गिल और स्काउट ओपी का रोमांस तो इनके सामने कुछ भी नहीं है. वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?