scorecardresearch
 

कीलों की शैय्या पर लेटा पाकिस्तानी सिंगर अली जफर, खतरनाक स्टंट देख हैरान लोग

अली जफर पाकिस्तान गॉट टैलेंट पर बतौर जज नजर आ रहे हैं. शो पर एक स्टंट हुआ, जिसमें कुछ लोग कीलों के बेड पर लेटकर अपना टैलेंट दिखा रहे थे. इस स्टंट को अली ने भी ट्राय किया. आप भी देखें कि क्या उन्होंने इसे सही ढंग से पूरा किया या नहीं...

Advertisement
X
अली जफर ने किया खतरनाक स्टंट (Photo: Screengrab)
अली जफर ने किया खतरनाक स्टंट (Photo: Screengrab)

पाकिस्तान में भी इंडिया जैसे रियलिटी शो बनते और देखे जाते हैं. इन दिनों वहां पाकिस्तान गॉट टैलेंट काफी देखा जा रहा है. इस शो से जुड़ी एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. इसमें पाकिस्तानी सिंगर-एक्टर अली जफर को शो पर स्टंट परफॉर्म करते देखा गया है. 

अली जफर का स्टंट

पाकिस्तान गॉट टैलेंट पर कुछ लोग आते हैं जो अपने शरीर पर कांच की बोतल फोड़कर और कीलों के बेड पर लेटकर अपना टैलेंट दिखाने की कोशिश करते हैं. उनकी परफॉरमेंस देखकर वहां मौजूद जज अली जफर, मेहविश हयात और ताबिश हाशमी हैरान नजर आते हैं. कुछ देर बार अली कहते हैं कि वो भी कीलों के बेड पर लेटकर देखना चाहते हैं. 

अली और ताबिश उठकर स्टेज पर जाते हैं, जिससे मेहविश और होस्ट शॉक्ड होती हैं. सिंगर फिर कीलों के ऊपर लेटने की कोशिश करते हैं. मेहविश उनसे कहती हैं कि वो ऐसा ना करें, क्योंकि उनके आसपास बहुत सारे कांच के टुकड़े मौजूद हैं. उन्हें चोट ना आए, इसलिए अली से मेहविश रिक्वेस्ट करती हैं. मगर सिंगर उनकी एक नहीं सुनते और स्टंट करने की कोशिश करते हैं. 

अली परफॉर्मर का हाथ पकड़कर कीलों के ऊपर लेट जाते हैं. कुछ देर तक वो वैसे ही रहते हैं, और फिर उठकर खड़े भी हो जाते हैं. उनकी बहादुरी देखकर ऑडियंस ताली बजाने लगती है. अली के बाद ताबिश भी कीलों के बेड पर बैठ जाते हैं, मगर उन्हें भी कोई चोट नहीं पहुंचती है. उल्टा वो उसपर बैठकर मस्ती-मजाक के मूड में नजर आए. 

Advertisement

पाकिस्तान गॉट टैलेंट के इस वीडियो को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा है. कई लोगों ने मेहविश हयात को कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह से जोड़ा है. उनका कहना है कि वो कपिल के शो पर जो लेडी हैं उनकी तरह हंसती रहती हैं. कुछ ने इस शो को टैलेंट शो नहीं, बल्कि कॉमेडी शो तक कहा. जाहिर है कि उन्हें इस शो पर अभी तक कोई ऐसा टैलेंट नजर नहीं आया, जिससे उनके होश उड़ जाएं इसलिए आलोचना भी जमकर हो रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement