शुक्रवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में संजय दत्त की चर्चा रही. एक्टर ने खलनायक रिटर्न्स का ऐलान किया है. एक्ट्रेस कल्कि ने एक्स हसबैंड अनुराग कश्यप संग तलाक पर बात की. वहीं कश्मीरा ने नेशनल टीवी पर मामी सास सुनीता आहूजा से माफी मांगी. फिल्म रैप में जानें और क्या खास रहा...
'तलाक के बाद भी होता था दर्द, Ex को किसी दूसरे संग देखना मुश्किल', बोलीं एक्ट्रेस कल्कि केकलां
एक्ट्रेस कल्कि केकलां ने एक्स हसबैंड अनुराग कश्यप के साथ रिश्ते और तलाक के बाद इमोशनल बैलेंस पाने की लंबी और मुश्किल जर्नी को याद किया. कल्कि ने ब्रेकअप के बाद दूरी बनाने की अहमियत पर भी बात की. उनके मुताबिक, दूरी बनाने से व्यक्ति अपने गुस्से और दर्द को बिना दूसरे पर निकाले समझ सकता है. समय के साथ यह दूरी चीजों को साफ देखने में मदद करती है और धीरे-धीरे रिश्ते की अच्छी यादें भी सामने आने लगती हैं.
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने बड़ी अनाउंसमेंट की है. संजू बाबा एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर खलनायक बनने वाले हैं. उन्होंने खलनायक रिटर्न्स मूवी का ऐलान किया है. फर्स्ट लुक देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.फिल्म में संजय के अलावा बाकी किरदारों की कास्टिंग का अभी खुलासा नहीं हुआ है.
सुनीता के पैरों पर गिरे कृष्णा, सास को देख सिसककर रोईं कश्मीरा, मांगी माफी
लाफ्टर शेफ 3 में सुनीता आहूजा ने भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह को सरप्राइज किया. दोनों परिवारों के बीच कड़वाहट खत्म हो गई है. कश्मीरा ने सास से माफी मांगी. उनके इस इमोशनल रीयूनियन का वीडियो सामने आया है. कृष्णा मामी को देखकर इमोशनल हुए, उनके पैरों में गिर पड़े.
2027 की ईद होगी सलमान के नाम, किया बड़ा ऐलान- बस करो थोड़ा इंतजार
सलमान खान ने सीधे साल 2027 की प्लानिंग कर ली है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर बताया है कि उनकी आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ईद 2027' के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.इस प्रोजेक्ट को वर्किंग टाइटल 'SVC63' दिया गया है. सलमान के साथ नयनतारा की जोड़ी बनी है.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की डॉक्यू सीरीज पर विवाद, रिलीज पर लगी रोक, Zee5 को सख्त आदेश
डॉक्यू सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब की रिलीज पर रोक लगा दी गई है. आरोप है कि इसमें क्राइम को ग्लोरिफाई किया गया है. पंजाब पुलिस का कहना है वो ऐसा कोई भी कंटेंट रिलीज नहीं होने देंगे, जिससे राज्य की शांति भंग हो. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखकर लॉरेंस की डॉक्यू सीरीज की रिलीज को रोकने की मांग की थी.