scorecardresearch
 

Film Wrap: सलमान खान को कथावाचक ने दी भगवद गीता, 58 की उम्र के एक्टर के लिए ढूंढेंगे दुल्हन

एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज बहुत कुछ खास हुआ, और होने भी वाला है. अब मसालेदार कंटेंट को फुल डोज दिखाने वाले रिएलिटी शो बिग बॉस के 18वें सीजन का आगाज जो होने जा रहा है. इससे पहले इसके कुछ प्रोमो जारी हुआ, जहां कथावाचक अनिरुद्धाचार्या जी शामिल होते दिखे, उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान को भगवद गीता गिफ्ट में दी.

Advertisement
X
सलमान खान, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य
सलमान खान, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य

एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज बहुत कुछ खास हुआ, और होने भी वाला है. अब मसालेदार कंटेंट को फुल डोज दिखाने वाले रिएलिटी शो बिग बॉस के 18वें सीजन का आगाज जो होने जा रहा है. इससे पहले इसके कुछ प्रोमो जारी हुआ, जहां कथावाचक अनिरुद्धाचार्या जी शामिल होते दिखे, उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान को भगवद गीता गिफ्ट में दी. तो वहीं प्रॉमिस किया कि वो उनके लिए दुल्हन ढूंढेंगे. हालांकि सलमान ने इसका बेहद फनी जवाब देते हुए कहा कि हमको भगोड़ी दुल्हन चाहिए. 

न आवाज-न रंगत... हीरोइन जैसी नहीं लगती, जब करोड़पति एक्ट्रेस ने झेला रिजेक्शन

रानी मुखर्जी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हैं. लेकिन करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.रानी ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके साथ किस तरह का भेदभाव हुआ था, एक्ट्रेस को मुश्किल से काम मिलता था. रानी ने बताया कि उस दौरान उन्हें हीरोइन मैटेरियल नहीं समझा जाता था. इस वजह से कई फिल्में भी उनके हाथ से निकली थीं. रानी ने कहा- मेरे जैसे छोटी हाइट के, जिनकी रंगत गोरी नहीं है, आवाज भी ऐसी है जो बेहद यूनिक है. 

अमिताभ से ज्यादा फीस-14 साल से BB का चेहरा, सलमान बने TV के हाईएस्ट पेड होस्ट

बॉलीवुड दबंग एक्टर सलमान खान ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि टीवी के भी सबसे चहेते स्टार बन चुके हैं. उन्हें स्क्रीन पर देखना हर कोई पसंद करता है. इसलिए तो उनकी डिमांड भी हाई हो चुकी है. वो एक बार फिर बिग बॉस 18 को होस्ट करते, सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को फटकारते दिखेंगे. सलमान को बिग बॉस से जुड़े 14 साल हो चुके हैं. 4 सीजन्स को छोड़ दें तो हर सीजन में सलमान ने ही बतौर होस्ट टीआरपी का तड़का लगाया है. इसके लिए उन्हें हर साल करोड़ों में फीस भी मिली है. लेकिन इस बार तो उन्हें केबीसी होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया है.  

Advertisement

अनिरुद्धाचार्य ने सलमान को दी भगवद गीता, एक्ट्रेस ने 11 महीने बाद दिखाया बेटियों का चेहरा

एक बार फिर हम आपके लिए हफ्तेभर के वायरल फोटोज लेकर आ गए हैं. तो आइए देखते हैं इस बार किन सितारों की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहीं.

सलमान की शादी कराएंगे अनिरुद्धाचार्य? दुल्हन ढूंढने का किया ऐलान, 'घबराए' दबंग खान फिर...

सलमान की शादी कराएंगे अनिरुद्धाचार्य? लेकिन शादी की बात सुनकर सलमान खान घबरा गए. वो तुरंत बोले- नहीं...नहीं.... सलमान को शादी से डरता देख अनिरुद्धाचार्य ने कहा- मैं जो लाऊंगा वो भागेगी नहीं.

'गलत तरीके से कर रहे काम...', प्रोड्यूसर पर एक्ट्रेस का आरोप, की बायकॉट की मांग

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी फेम फलक नाज का एक टीवी शो प्रोड्यूसर पर गुस्सा भड़क उठा है. एक्ट्रेस का आरोप है कि कास्टिंग प्रोड्यूसर शादमान खान ने उनके पैसे नहीं दिए हैं. इस बारे में फलक ने एक पोस्ट लिखा और पूरी जानकारी दी. फलक ने गिल्टी और नॉट गिल्टी सीरीड में काम किया था, एक्ट्रेस ने बताया कि इसके लिए मिलने वाली उनकी फीस अब तक नहीं दी गई है. फलक ने लिखा- मैं शादमान खान और उनकी कास्टिंग एजेंसी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लिख रही हूं, जो कि 'गिल्टी ऑर नॉट गिल्टी' प्रोजेक्ट के बारे में है. 
 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement