scorecardresearch
 

Filmwrap: 61 साल की अलीशा चिनॉय का सूजा चेहरा, इंडिया में 'माइकल' का क्रेज

एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइकल जैक्सन की बायोपिक को लेकर लोगों का क्रेज देखने को मिला है. भारत में भी इसका दमखम दिख रहा है. हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है. फिल्म रैप में पढ़ें गुरुवार की बड़ी खबरें..

Advertisement
X
Alisha Chinai-michael film poster (Photo: Instagram @alishachinaiofficial/michaelmovie )
Alisha Chinai-michael film poster (Photo: Instagram @alishachinaiofficial/michaelmovie )

गुरुवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइकल जैक्सन की बायोपिक की चर्चा रही. सुनीता आहूजा का गोविंदा संग फिर से टशन देखने को मिल रहा है. अलीशा चिनॉय की लेटेस्ट फोटो ने उनके ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा छेड़ दी है. जानें और क्या खास हुआ. 

बायोपिक फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार 'माइकल' जैक्सन की कहानी, रिव्यूज को लेकर क्रिटिक्स से भिड़ी जनता!

माइकल जैक्सन की बायोपिक माइकल 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. प्रीव्यू शोज में इसे मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहे हैं. इसे डायरेक्टर एन्टोइन फुकुआ ने बनाया है. माइकल की कहानी को उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने बड़े पर्दे पर उतारा है. 

इंडिया में माइकल जैक्सन की बायोपिक का जलवा! 1800 के टिकट में भी तेजी से भर रहे शोज, तगड़ी है बुकिंग

माइकल मूवी को लेकर इंडिया में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. महंगे टिकट्स के बावजूद एडवांस बुकिंग बढ़िया है. प्रीव्यू शोज के लिए 1800 रुपये तक के टिकट वाले शोज भी तेजी से भर रहे हैं. अनुमान है कि माइकल को इंडिया में 6-7 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है.

Advertisement

'पापी पेट का सवाल है' भांजे कृष्णा संग पैचअप के बाद बोलीं सुनीता आहूजा, गोविंदा पर किया कमेंट

सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच फिर से खटपट देखने को मिल रही है. पैप्स ने जब सुनीता से एक्टर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- सर घर पर होंगे. मुझे इसके बारे में नहीं पता भइया.

'शिव मुझे ले चलो', अचानक दुनिया छोड़ गई हरियाणवी एक्ट्रेस, वायरल हुई आखिरी पोस्ट

30 साल की हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत के बाद उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है. फोटो में वो पहाड़ी वादियों में सैर पर हैं. कैप्शन में लिखा था- शिव मुझे अपने साथ ले चलो. उनका ये पोस्ट 2023 का है.

लिक्विड डाइट-खाली पेट एक्सरसाइज, ऐसे 6 महीने में घटा अशनूर का वजन, ट्रांसफॉर्मेंशन की चर्चा

अशनूर कौर ने फिटनेस सीक्रेट शेयर किया है. बिग बॉस में उनका वजन बढ़ गया था. लेकिन अब वो स्लिम दिख रही हैं. वो कहती हैं- मैंने दवाई ली, ढाई महीने तक लिक्विड डाइट पर रही. दिन में दो बार वर्कआउट करती हूं.

सूजा हुआ चेहरा, छोटे बाल, 61 की उम्र में ऐसी दिखती हैं अलीशा चिनॉय, पहचानना मुश्किल 

पॉप क्वीन अलीशा चिनॉय का ट्रांसफॉर्मेशन सामने आया है. लेटेस्ट फोटो में उनका चेहरा सूजा हुआ लग रहा है. अब ये बढ़ती उम्र का असर है या फिर डिप्रेशन का, ये तो वो ही बेहतर बता सकती हैं. 

Advertisement

तलाक के बाद बेटी का धूमधाम से किया स्वागत, राकेश बेदी बोले- ऐसे पिता को सैल्यूट

धुरंधर एक्टर राकेश बेदी ने वीडियो शेयर कर बताया कि बीते दिनों उन्हें एक अच्छी खबर सुनने को मिली. एक पिता ने तलाक के बाद अपनी बेटी का घर पर बैंड बाजे के साथ वेलकम किया. एक्टर ने उस पिता को सैल्यूट किया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement