scorecardresearch
 

इंडिया में माइकल जैक्सन की बायोपिक का जलवा! 1800 के टिकट में भी तेजी से भर रहे शोज, तगड़ी है बुकिंग

माइकल जैक्सन की बायोपिक ने इंडिया में रिलीज से पहले ही मजबूत माहौल बना लिया है. महंगे टिकट्स के बावजूद एडवांस बुकिंग तेजी से बढ़ी है और प्रीव्यू शोज के लिए भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ माइकल इंडिया में भी तगड़ी कमाई करने वाली है.

Advertisement
X
इंडिया में बड़ी ओपनिंग के लिए तैयार 'माइकल'! (Photo: Instagram/@michaelmovie)
इंडिया में बड़ी ओपनिंग के लिए तैयार 'माइकल'! (Photo: Instagram/@michaelmovie)

'पॉप का किंग' कहे जाने वाले लेजेंड आर्टिस्ट माइकल जैक्सन की बायोपिक, माइकल का क्रेज इंटरनेशनल ऑडियंस से लेकर देसी दर्शकों तक के सिर चढ़ चुका है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर माइकल, बायोपिक फिल्मों के टॉप ओपनिंग रिकॉर्ड को चैलेंज करने की तैयारी में है. लेकिन इंडिया में भी माइकल तगड़ी ओपनिंग के लिए तैयार नजर आ रही है. इंडिया में माइकल 24 अप्रैल को रिलीज हो रही है. लेकिन उससे पहले 23 अप्रैल, गुरुवार की शाम से फिल्म पेड प्रीव्यू शोज शुरू हो जाएंगे. प्रीव्यू शोज से लेकर शुक्रवार की रिलीज तक के लिए माइकल के लिए इंडिया में सालिड एडवांस बुकिंग नजर आ रही है.

माइकल के लिए 1800 रुपये के टिकट भी धड़ाधड़ बिके
दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसी मेट्रो सिटीज में माइकल के टिकट एडवांस में ही जमकर बुक हो रहे हैं. गुरुवार को होने वाले प्रीव्यू शोज के लिए 1800 रुपये तक के टिकट वाले शोज भी तेजी से भर रहे हैं.

दिल्ली में पीवीआर की एक डायरेक्टर्स कट प्रॉपर्टी में माइकल के टिकट का दाम 1800 रुपये (बिना टैक्स) है. जबकि मुंबई के बोरिवली इलाके में आईनॉक्स की एक प्रॉपर्टी में रिक्लाइनर सीट का प्राइस 1650 रुपये (बिना टैक्स) है. लेकिन माइकल का क्रेज ऐसा है कि इन दोनों ही शोज में बहुत अच्छी बुकिंग है, जो प्रीव्यू शो शुरू होने से पहले और बेहतर हो जाएगी.

एडवांस में बुक हुए एक लाख से ज्यादा टिकट, ऐसी होगी ओपनिंग
इंडिया में माइकल की एडवांस बुकिंग का क्रेज टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो से ही साफ पता चल रहा है. प्लेटफॉर्म का ट्रेंडिंग टिकर बताता है कि मंगलवार से बुधवार सुबह तक, 24 घंटों में माइकल के लिए 19 हजार से ज्यादा टिकट बुक हुए थे. जबकि बुधवार से गुरुवार सुबह तक, 25 घंटे में इस प्लेटफॉर्म पर माइकल के 24 हजार से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हुए.

Advertisement

ट्रेड पर नजर रखने वाली वेबसाइट ट्रैक टॉलीवुड का डेटा बताता है कि माइकल के प्रीव्यू शोज और शुक्रवार के ओपनिंग डे को मिलाकर, एक लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं. इस बुकिंग से फिल्म ने, 4 करोड़ रुपये से ज्यादा एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

बुकिंग से अनुमान लगाया जाए तो प्रीव्यू और पहला दिन मिलाकर, माइकल को इंडिया में 6-7 करोड़ रुपये के आसपास ओपनिंग मिल सकती है. इस साल की शुरुआत से ही हॉलीवुड फिल्में इंडिया में तगड़ी कमाई कर रही हैं. साइंस-फिक्शन फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी और हॉरर फिल्म द ममी इंडिया में हिट साबित हो चुकी हैं. माइकल की एडवांस बुकिंग देखकर लगता है कि ये सिर्फ हॉलीवुड की इंडिया पार्टी को जॉइन ही नहीं करेगी, बल्कि कई चर्चित बॉलीवुड फिल्मों से बेहतर कमाई करेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement