फिल्म माइकल (Michael) साल 2026 की एक बायोग्राफिकल मूवी है, जिसे एंटोनी फुक्वा ने डायरेक्ट किया है और जॉन लोगन ने लिखा है. यह फिल्म मशहूर सिंगर माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की जिंदगी पर आधारित है. इस फिल्म में माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर उनके करियर के बड़े दौर तक की कहानी दिखाई गई है. खास तौर पर इसमें 1960 के दशक में “Jackson 5” के साथ उनके सफर से लेकर 1980 के दशक के आखिर में हुए “Bad Tour” तक का समय कवर किया गया है.
फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार उनके असली भतीजे जाफर जैक्सन (Jaafar Jackson) ने निभाया है, जो इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं. वहीं उनके बचपन का रोल जुलियानो क्रू वाल्डी ने किया है.
इस फिल्म को बनाने की शुरुआत साल 2019 में हुई थी, जब प्रोड्यूसर ग्राहम किंग ने माइकल जैक्सन की जिंदगी पर फिल्म बनाने के अधिकार हासिल किए और 2022 में इस फिल्म का ऐलान किया
नवंबर 2025 में फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने रिकॉर्ड बनाया. यह किसी भी म्यूजिकल बायोपिक फिल्म का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया. फिल्म का प्रीमियर 10 अप्रैल 2026 को बर्लिन में हुआ और बाद में इसे 22 अप्रैल को यूके और 24 अप्रैल को अमेरिका में रिलीज किया गया. रिलीज के कुछ ही दिनों में यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई.
माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने जहां दुनिया को फिर से पॉप के किंग का जादू याद दिलाया, वहीं अब नेटफ्लिक्स उनकी जिंदगी का सबसे विवादित चैप्टर को सामने ला रहा है. 'माइकल जैक्सन: द वर्डिक्ट' माइकल पर चले बाल यौन शोषण के केस और आरोपों की कहानी दिखाएगी, जिसने कभी पूरी दुनिया को हिला दिया था.
धुरंधर 2 और भूत बंगला जैसी बड़ी इंडियन फिल्मों के बीच भी हॉलीवुड की चार फिल्में इंडिया में हिट हो गईं. लिमिटेड स्क्रीन्स के बावजूद प्रोजेक्ट हेल मैरी, माइकल और द ममी ने दमदार कमाई की. ये ट्रेंड साफ दिखाता है कि इंडियन ऑडियंस अब सिर्फ दमदार कहानियों की भूखी है, वो चाहे कहीं से भी आएं.
माइकल जैक्सन की बायोपिक इंडिया में वर्किंग डेज़ में भी मजबूत कमाई से अपनी पकड़ बनाए हुए है. कम शोज के बावजूद 6 दिन में 23 करोड़ पार कर चुकी फिल्म का होल्ड दिखाता है कि वर्ड ऑफ माउथ कितना मजबूत है और अब भी जनता माइकल को परफॉर्म करते देखने के लिए कितनी क्रेजी है.
क्रिटिक्स की ठंडी प्रतिक्रिया के बावजूद माइकल इंडिया में चुपचाप बड़ी कमाई कर रही है. लिमिटेड स्क्रीन्स और कड़े कॉम्पिटिशन के बीच भी फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ इसे लगातार आगे बढ़ा रहा है. 5 दिन में 21 करोड़ पार कर चुकी माइकल अब 2026 की चौथी हॉलीवुड हिट बनने की ओर बढ़ती नजर आ रही है.
'किंग ऑफ पॉप' कहलाए जाने वाले माइकल जैक्सन की जिंदगी पर एक फिल्म माइकल कुछ ही दिनों बाद थिएटर्स में लगने वाली है. इसमें उनके करियर से लेकर लाइफ स्ट्रगल और रहस्यमयी मौत, हर चीज को दिखाया जाएगा. माइकल जैक्सन दुनिया के सबसे बड़े सितारे हुए करते थे, जो अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के चलते भी सुर्खियों में रहे.
माइकल जैक्सन का पालतू चिम्पैंजी बबल्स एक समय उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा था. फिल्म ‘माइकल’ के साथ फिर चर्चा में आया बबल्स अब 43 साल का हो चुका है. वो कहां और किस हाल में जी रहा है. आइये जानते हैं.
माइकल ने लिमिटेड स्क्रीन्स के बावजूद मंडे को मजबूत होल्ड दिखाया. माइकल जैक्सन की बायोपिक के लिए इंडियन फैन्स में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है. 4 दिनों में 19 करोड़ के करीब कलेक्शन कर चुकी ये बायोपिक इंडिया में हिट बनने जा रही है. माइकल का कलेक्शन बता रहा है कि माइकल जैक्सन का जादू अभी भी कायम है.
माइकल जैक्सन की बायोपिक माइकल ने 217 मिलियन डॉलर की ओपनिंग के साथ इतिहास रच दिया है. क्रिटिक्स की नेगेटिव रेटिंग के बावजूद जनता का जबरदस्त सपोर्ट फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना रहा है. विवादों के बीच भी जनता में माइकल का जादू कायम है और बॉक्स ऑफिस पर इसका असर साफ नजर आ रहा है.
माइकल ने लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज होकर भी इंडिया में 16 करोड़ का वीकेंड कलेक्शन कर लिया है. बिना हिंदी या किसी रीजनल डबिंग वर्जन के, सिर्फ इंग्लिश में रिलीज हुई फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के सहारे ये फिल्म इंडिया में हॉलीवुड की अगली बड़ी हिट बनने की ओर बढ़ रही है.
माइकल जैक्सन पर बनी फिल्म की खूब चर्चा है. इस बीच एक पुराना इंटरव्यू सामने आया जहां उन्होंने खुद बताया था कि उनका रंगत बदलना स्किन ब्लीचिंग नहीं बल्कि एक गंभीर स्किन कंडीशन की वजह से हुआ. उन्होंने विज्ञापन विवाद पर भी सफाई दी और अपने ब्लैक अमेरिकन होने पर गर्व जताया.
माइकल ने इंडिया में शानदार ओपनिंग के बाद शनिवार को शानदार जंप लिया है. दो दिन में 10 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ फिल्म ने साबित किया है कि माइकल जैक्सन का क्रेज इंडिया में आज भी कायम है. कई बड़ी फिल्मों के बीच रिलीज होने के बावजूद माइकल बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है.
माइकल जैक्सन की बायोपिक माइकल ने इंडिया में एंट्री के साथ ही 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग दर्ज की है. लिमिटेड शोज के बावजूद फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. अब वीकेंड में कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है और माइकल इंडिया में बड़ी हिट बनने की तैयारी में नजर आ रही है.
माइकल जैक्सन की बायोपिक, जाफ़र जैक्सन की शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को बांधती है. माइकल का जादू स्क्रीन पर वैसे ही उतरा है, जिसके असर में माइकल के फैन्स आज भी हैं. फिल्म में कुछ कमी सी जरूर लगती है. बावजूद इसके, माइकल का जादू और एक्टर्स की परफॉरमेंस फिल्म को देखने लायक बनाते हैं.
माइकल जैक्सन की बायोपिक ने इंडिया में रिलीज से पहले ही मजबूत माहौल बना लिया है. महंगे टिकट्स के बावजूद एडवांस बुकिंग तेजी से बढ़ी है और प्रीव्यू शोज के लिए भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ माइकल इंडिया में भी तगड़ी कमाई करने वाली है.
माइकल जैक्सन की बायोपिक रिलीज से पहले ही चर्चा में है. एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की उम्मीदें हैं, तो दूसरी तरफ कमजोर रिव्यूज पर फैन्स और क्रिटिक्स आमने-सामने आ गए हैं. अब सबकी नजर इस बात पर है कि जनता थिएटर्स में इसे कितना बड़ा सपोर्ट देती है.
एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइकल जैक्सन की बायोपिक को लेकर लोगों का क्रेज देखने को मिला है. भारत में भी इसका दमखम दिख रहा है. हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है. फिल्म रैप में पढ़ें गुरुवार की बड़ी खबरें..