उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में MLC चुनाव की मतगणना हो रही है. हालांकि इस दौरान हंगामा हो गया. गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के बीच देवरिया जिले के बनकटा क्षेत्र की एक बैलेट बॉक्स की सील टूटी हुई मिली.
मामला सामने आते ही काउटिंग केंद्र पर हलचल बढ़ गई. प्रत्याशी ने इस पर आपत्ति जताई और चुनाव आयोग से शिकायत की. हालांकि, जिला प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया. फिलहाल संबंधित बैलेट बॉक्स को अलग रख दिया गया है. इस मामले में आगे का फैसला कांउटिंग में लिया जाएगा.
निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम से निकले एक बैलेट बॉक्स में सील नहीं थी. इसके बाद बॉक्स को अलग रख दिया गया. इस मामले में आपत्ति दर्ज कराई गई है. साथ ही चुनाव आयोग को भी इसकी जानकारी दी गई है.
यह भी पढ़ें: MLC Election Results 2026 Live: काउंटिंग के दौरान टूटा मिला मतपेटी का सील, गोरखपुर में हंगामा, पटना में फाइल पर बवाल
अजय सिंह ने यह भी कहा कि यह घटना मानवीय भूल की वजह से हो सकती है. उन्होंने बताया कि फिलहाल बैलेट बॉक्स को किनारे रखा गया है. इसका फैसला बाद में लिया जाएगा. उनके मुताबिक, इस बॉक्स को लेकर किसी प्रत्याशी को आपत्ति नहीं होने की बात भी सामने आई है. हालांकि, इस मामले में आखिरी फैसला संबंधित अधिकारियों को लेना है.
कांउटिंग केंद्र पर बढ़ी हलचल
बैलेट बॉक्स की सील टूटी मिलने की जानकारी सामने आने के बाद मतगणना केंद्र पर हलचल तेज हो गई. चुनाव प्रक्रिया के दौरान बैलट बॉक्स की सील को लेकर सवाल उठने से मामला संवेदनशील हो गया. जिला प्रशासन ने मौके पर स्थिति को संभाला. फिलहाल कांउटिंग के दौरान मिले इस बॉक्स को अलग रखा गया है.
इस मामले में प्रत्याशी की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई है. शिकायत के बाद अब चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई पर नजर रहेगी. अधिकारियों को यह तय करना होगा कि सील टूटी मिलने की स्थिति में आगे क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी.
यह भी पढ़ें: गोरखपुर-फैजाबाद के इलेक्शन ऑब्जर्वर पर चुनाव आयोग का एक्शन, पद से हटाया, BJP के बागी MLC ने की थी शिकायत
फिलहाल यह साफ नहीं है कि बैलेट बॉक्स की सील किस परिस्थिति में टूटी मिली. निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह ने भी इसे मानवीय भूल की संभावना बताया है. अब इस मामले में अंतिम निर्णय संबंधित अधिकारियों की जांच और प्रक्रिया के आधार पर लिया जाएगा.