scorecardresearch
 

पाकिस्तानी ड्रामा में इस्लाम का अपमान, एक्ट्रेस के ख‍िलाफ भड़की आवाम, व्यूज के ल‍िए किया स्टंट?

पाकिस्तानी ड्रामा 'जब्त' इन दिनों अपने विवादित सीन की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है. दरअसल शो के एक सीन में एक्ट्रेस सारा एजाज को रैक से किताबें फेंकते हुए दिखाया गया है. इस सीन के दौरान, वह इस्लामिक स्टडीज़ की एक किताब फेंकती हैं.

Advertisement
X
पाकिस्तानी शो को लेकर विवाद (Photo: Social Media)
पाकिस्तानी शो को लेकर विवाद (Photo: Social Media)

पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट चैनल 'जियो टीवी' इन दिनों एक बड़े विवाद में घिर गया है. चैनल के फेमस ड्रामा सीरियल 'जब्त' के एक हालिया सीन को लेकर सोशल मीडिया पर उसकी जमकर आलोचना हो रही है. दुनिया भर के मुस्लिम यूजर्स ने चैनल पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और संवेदनशील कंटेंट को दिखाने में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है. विवाद इतना बढ़ गया है कि लोगों के गुस्से को देखते हुए चैनल प्रबंधन को बैकफुट पर आना पड़ा है और उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे विरोध के बाद बड़ा कदम उठाया है.

क्या है पूरा विवाद?
यह पूरा विवाद 'जब्त' ड्रामे के 20वें एपिसोड के एक खास सीन को लेकर शुरू हुआ. इस सीन में एक्ट्रेस सारा एजाज का किरदार बेहद गुस्से और मानसिक उथल-पुथल में दिखाया गया है. अपने गुस्से को जाहिर करने के लिए वह कमरे की बुकशेल्फ से एक-एक करके किताबों को नीचे फेंकना शुरू कर देती हैं. जब यह एपिसोड प्रसारित हुआ, तो कुछ बेहद सतर्क सोशल मीडिया यूजर्स ने इस सीन का स्क्रीनशॉट और वीडियो क्लिप शेयर करना शुरू कर दिया, जिसके बाद यह मामला तेजी से फैल गया.

सीन में क्या था आपत्तिजनक?
यूजर्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने गुस्से में जिन किताबों को जमीन पर फेंका, उनमें से एक किताब 'इस्लामिक स्टडीज' की लग रही थी. इस किताब के कवर पेज पर पवित्र काबा की तस्वीर साफ नजर आ रही थी. इतना ही नहीं, जब किताबें जमीन पर गिरीं, तो सीन के दौरान कुछ पन्ने भी खुले दिखाई दिए जिन पर कुरान की आयतें और हदीस लिखी हुई थीं. पवित्र धार्मिक किताबों को इस तरह जमीन पर फेंकते देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने इसे इस्लाम का अपमान करार दिया.

Advertisement

यूट्यूब से हटाया गया एपिसोड
विवाद और लोगों के गुस्से की गंभीरता को समझते हुए जियो एंटरटेनमेंट ने तुरंत कदम उठाया और अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से 'जब्त' ड्रामे के इस 20वें एपिसोड को हटा दिया. हालांकि, सिर्फ एपिसोड हटाने से जनता का गुस्सा शांत नहीं हुआ है. सोशल मीडिया यूजर्स अब जियो टीवी के आला अधिकारियों से इस बड़ी लापरवाही के लिए आधिकारिक और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं. वहीं, कुछ रूढ़िवादी संगठनों और यूजर्स ने देश की रेगुलेटरी अथॉरिटीज (PEMRA) से इस पूरे मामले की कानूनी जांच करने की भी अपील की है.

लोगों का कहना है कि टेलीविजन चैनलों को काल्पनिक ड्रामा में धार्मिक कंटेंट दिखाते समय ज्यादा जिम्मेदारी दिखानी चाहिए. सलाह दी जाती है कि विवादित सीन से बचना चाहिए और प्रोडक्शन को ऐसे मामलों में सावधानी से एडिटिंग करनी चाहिए. जियो टीवी और 'ज़ब्त' से जुड़े हैशटैग एंटरटेनमेंट से जुड़ी चर्चाओं में ट्रेंड कर रहे हैं.

कौन हैं एक्ट्रेस सारा एजाज?
इस सीन में नजर आने वाली सारा एजाज पाकिस्तानी टेलीविजन एक्ट्रेस हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में मुख्य रूप से सपोर्टिंग रोल निभाकर अपनी एक खास पहचान बनाई है. 'जब्त' ड्रामे में भी उनकी एक्टिंग और परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हो रही थी और इस किरदार ने उन्हें खूब सुर्खियां दिलाईं. हालांकि, इस ताजा और संवेदनशील विवाद के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका असर उनके बढ़ते एक्टिंग करियर पर भी पड़ सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement