scorecardresearch
 

40 साल बाद रजनीकांत के साथ आएंगे ऋतिक! 'जेलर 2' में होगा स्पेशल रोल, सामने आईं डिटेल्स

इंडियन सिनेमा के सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार रजनीकांत और सबसे डैशिंग स्टार ऋतिक रोशन बड़े पर्दे पर एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं. नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बन रही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर 2' में ऋतिक तगड़ा कैमियो करने जा रहे हैं. 40 साल पहले फिल्म ‘भगवान दादा’ में ऋतिक ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट रजनीकांत के बेटे का रोल किया था.

Advertisement
X
40 साल बाद ऋतिक और रजनीकांत का रीयूनियन (Photo: Screengrab)
40 साल बाद ऋतिक और रजनीकांत का रीयूनियन (Photo: Screengrab)

इंडियन सिनेमा के सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार रजनीकांत और सबसे डैशिंग स्टार ऋतिक रोशन बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. दिलचस्प ये है कि आज 40 साल पहले भी ऋतिक और रजनीकांत फिल्म ‘भगवान दादा’ (1986) में साथ काम कर चुके हैं. लेकिन तब ऋतिक ने अपने पापा, राकेश रोशन की इस फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. फिल्म के डायरेक्टर, ऋतिक के नाना जे. ओमप्रकाश थे. ‘भगवान दादा’ में ऋतिक ने रजनीकांत के बेटे का रोल किया था. अब रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक एक स्पेशल रोल में नजर आने वाले हैं.

‘जेलर 2’ में ऐसा होगा ऋतिक का किरदार

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन ‘जेलर 2’ में एक खास कैमियो करते नजर आएंगे. इसके साथ ही वह करीब 40 साल बाद रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. कई हफ्तों तक चली बातचीत के बाद ऋतिक ने ऑफिशियली फिल्म में रोल करने के लिए हामी भर दी है. वह 22 और 23 जून को चेन्नई में अपने सीन्स की शूटिंग करेंगे.

शूट से पहले ऋतिक के कई लुक टेस्ट होंगे. मेकर्स उनके किरदार के लिए एक बिल्कुल नया और ऐसा अवतार तैयार करना चाहते हैं जैसा उन्होंने ऑनस्क्रीन पहले कभी नहीं निभाया. बताया जा रहा है कि उनका कैमियो बड़े स्केल पर शूट किया जाएगा और वो एक हाई-ऑक्टेन एक्शन अवतार में नजर आएंगे. जो उनके फैंस के लिए बहुत एक्साइटिंग होगा.

Advertisement

सूत्रों का कहना है कि फिल्म में ऋतिक की एंट्री कहानी के एक बेहद अहम मोड़ पर होगी. उनका किरदार, फिल्म के हीरो रजनीकांत को एक मुश्किल सिचुएशन में हेल्प करता नजर आएगा. अगस्त 2025 में रिलीज हुई 'वॉर 2' के बाद, 'जेलर 2' ऋतिक का पहला नया प्रोजेक्ट है.

जब रजनीकांत ने उठाया ऋतिक की गलती का दोष

पिछले साल रोशन परिवार पर बनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द रोशन्स’ के ट्रेलर लॉन्च पर, ऋतिक ने रजनीकांत के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया था.

ऋतिक ने कहा था कि 10 साल की उम्र में, ‘भगवान दादा’ के कई सीन्स उन्होंने रजनीकांत के साथ शूट किए थे. जब सीन्स में उनसे कोई गलती होती थी, तो रजनीकांत उसका दोष अपने ऊपर ले लेते थे. उन्होंने बताया था, "मैं जब भी कोई गलती करता था, रजनी सर उसका दोष खुद पर ले लेते थे, ताकि एक बच्चे के तौर पर मुझे झिझक या शर्मिंदगी महसूस न हो."

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 40 साल बाद जब ऋतिक और रजनीकांत फिर से साथ होंगे, तो इस बार उनकी बॉन्डिंग क्या कमाल करती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement