scorecardresearch
 

Film Wrap: लॉक अप में 'अंगूरी भाभी' पर चिल्लाईं सुनीता आहूजा, जानें 'सतलुज' पर बैन की क्या है इनसाइड स्टोरी?

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- सलमान खान आज अचानक सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर कर इंटरनेट का पारा हाई कर दिया. अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' के बजट पर डायरेक्टर अहमद खान ने बड़ा खुलासा किया है.

Advertisement
X
'सतलुज' बैन क्यों हुई? (Photo: ITG)
'सतलुज' बैन क्यों हुई? (Photo: ITG)

मंगलवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां लॉक अप 2 में सुनीता आहूजा का दिया हुआ बयान तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं प्रभास को जोकर कहने वाली बात पर अरशद वारसी ने चुप्पी तोड़ी है.

प्रभास का मजाक उड़ाकर पछताए अरशद वारसी? ट्रोलिंग से डरे, हेटर्स को दिया जवाब
एक्टर अरशद वारसी ने हाल ही में बताया कि 2024 में प्रभास पर की गई टिप्पणी के बाद से वे दोस्तों के अलावा किसी और के साथ मजाक नहीं करते हैं. इसके अलावा उन्होंने क्या कहा. जानिए

मुंबई से दूर पहाड़ों में वक्त बिता रहे सलमान, खेत में कुर्सी लगाकर बैठे, 'मातृभूमि' पर देंगे सरप्राइज?
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक दमदार कैप्शन लिखा और दो फोटोज शेयर की. फिर क्या था पूरा सोशल मीडिया इस बारे में बात करने लग गया.

900 लोग, 50 वैनिटी वैन, फिर भी सिर्फ 125 करोड़ में बनी 'वेलकम 3', डायरेक्टर बोले- रिलीज से पहले की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' के बजट पर डायरेक्टर अहमद खान ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म सिर्फ 125 करोड़ में बनी और रिलीज से बनी और रिलीज से पहले ही सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स से पूरा पैसा वसूल हो गया था. 

1800 पेज की सफाई, 'ऊपर' से आया फोन! 'सतलुज' पर बैन लगने की पूरी इनसाइड स्टोरी!
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के जी5 से हटने पर मचे बवाल के बीच लोग पूरी कहानी जानना चाहते हैं. CBFC बार-बार क्यों कट्स लगवाना चाहती थी? 

'मेरा पति 50 अफेयर करे, तेरे बाप का क्या जा रहा', 'अंगूरी भाभी' पर चिल्लाईं गोविंदा की पत्नी, बोलीं- मर्यादा पार मत करो
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा लॉक अप में धमाल मचा रही हैं. अब शिल्पा शिंदा पर उनका गुस्सा फूट पड़ा. गोविंदा के बारे में बात करने पर सुनीता इरिटेट होती नजर आईं.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement