scorecardresearch
 

Film Wrap: रवि किशन को भाया अक्षरा का भोजपुरी गाना, माधुरी दीक्षित डीपफेक का हुईं शिकार

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- तमाशा फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. वहीं माधुरी दीक्षित का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
माधुरी दीक्षित का डीपफेक वीडियो वायरल (Photo: Screengrab)
माधुरी दीक्षित का डीपफेक वीडियो वायरल (Photo: Screengrab)

शुक्रवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां अक्षय कुमार के भोजपुरी गाने 'घिस घिस घिस' से रवि किशन बहुत खुश हैं. वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे को यौन सेक्शुअल हैरेसमेंट के मामले में गिरफ्तार किया गया है. 

रवि किशन को भाया अक्षय का भोजपुरी गाना, बोले 'भाषा का फर्क नहीं, हिट तो हिट ही होता है'
अक्षय कुमार के भोजपुरी गाने 'घिस घिस घिस' से रवि किशन बहुत खुश हैं. रवि किशन ने अक्षय के इस क्रॉसओवर की तारीफ की है.  साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में बढ़ते भोजपुरी के क्रेज को देखकर अपना वो पुराना दौर भी याद किया.

'तमाशा' देखकर लोगों ने छोड़ी नौकरी, ये सुनकर इम्तियाज को हुआ पछतावा, बोले- 'उनकी नाकामी मेरी जिम्मेदारी होगी'
तमाशा में 'वेद' की कहानी से इंस्पायर होकर कई लोगों ने अपनी अच्छी नौकरियां छोड़कर क्रिएटिव फील्ड्स का रुख कर लिया था. अब फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने इस पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.  

माधुरी दीक्षित ने अवॉर्ड नाइट में पहना रिवीलिंग गाउन! बोल्डनेस देख हैरान फैंस, क्या है सच?
माधुरी दीक्षित का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें बोल्ड और थाई हाई स्लिट गाउन में दिखाया गया है. हालांकि ये वीडियो पूरी तरह से फेक है. माधुरी ने इस तरह का कोई लुक कैरी नहीं किया. 

धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर पर दर्ज हुआ यौन शोषण का केस, फिल्म के क्रेडिट से हटाया गया नाम
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे को यौन सेक्शुअल हैरेसमेंट के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस केस से कई महीने पहले ही एक आंतरिक POSH कमेटी ने उन्हें दोषी पाया गया था, जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म से उनका नाम हटा दिया.

Advertisement

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के सेट पर कियारा के 'हाय-हैलो' पर लगा था बैन! क्या थी वजह?
यश की फिल्म टॉक्सिक पर फैंस की नजरें लगातार लगी हैं. फिल्म की एक्ट्रेस कियारा ने शूटिंग और डायरेक्टर गीतू मोहनदास के काम करने के अनोखे स्टाइल को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement