scorecardresearch
 

दिलजीत की 'सतलुज' पर लगा बैन, देख भावुक हो गए थे हरभजन सिंह, बोले- सच दबता नहीं

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज ओटीटी पर हटने से पहले कई लोग देख चुके थे. उनमें से एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह थे, जो फिल्म देखने के बाद भावुक हुए. उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू किया.

Advertisement
X
हरभजन को पसंद आई थी फिल्म सतलुज (Credit: Instagram/@harbhajan3)
हरभजन को पसंद आई थी फिल्म सतलुज (Credit: Instagram/@harbhajan3)

दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म पंजाब 95, जिसका नाम बदलकर सतलुज रखा गया उसे अब ओटीटी से भी हटा दिया गया है. ये एक बेहद शॉकिंग न्यूज थी, जिससे हर कोई हैरान हुआ. फिल्म 3 जुलाई को चुपचाप जी5 पर स्ट्रीम होने लगी थी. लेकिन 48 घंटों के अंदर-अंदर इसे वहां से हटाया गया. प्लेटफॉर्म ने बताया कि अगले आदेश तक इसे इंडिया में नहीं दिखाया जाएगा. 

दिलजीत की फिल्म सतलुज पर विवाद पहले से ही गरमाया हुआ था. सेंसर बोर्ड की तरफ से इसे हरी झंडी नहीं मिली थी. उन्होंने कई सारे कट्स की मांग की थी. मगर मेकर्स ने बिना किसी कट इसे सीधा ओटीटी पर रिलीज किया. दिलजीत की इस फिल्म को देखकर कई लोग हैरान रह गए. इसमें जिस तरह जसवंत सिंह खालड़ा और पंजाब पुलिस के फेक एनकाउंटर्स की कहानी दिखाई गई, वो रौंगटे खड़े कर देने वाली बात थी. 

हरभजन ने की थी फिल्म की तारीफ

फिल्म ओटीटी पर हटसे से पहले कई लोग देख चुके थे, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और बीजेपी के राज्यसभा सांसद भी थे. उन्होंने X पर सतलुज देखने के बाद अपना रिव्यू भी शेयर किया था. हरभजन ने कहा था- जलियांवाला बाग इतिहास के सबसे बड़े नरसंहारों में से एक था. इसे अंग्रेजी हुकूमत ने अंजाम दिया था. लेकिन जसवंत सिंह खालड़ा को देखने के बाद मेरे मन में एक अलग सवाल उठा. बाहरी लोगों के ज़ुल्म से भी ज्यादा दर्दनाक क्या होता है? जब अपनी ही जनता की रक्षा करने की जिम्मेदारी निभाने वाले लोगों पर आरोप लगे कि वही लोगों के सबसे बड़े डर की वजह बन गए.

Advertisement

'एक पुलिस अधिकारी का काम बेगुनाह लोगों की सुरक्षा करना होता है, ना कि अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करना. जसवंत सिंह खालड़ा ने कथित तौर पर गैरकानूनी ढंग से गायब किए गए लोगों और गुप्त अंतिम संस्कारों के सबूत सामने लाकर दिखाया कि जब सत्ता का गलत इस्तेमाल होता है, तो उसके घाव पीढ़ियों तक नहीं भरते. पंजाब की कई मां आज भी जवाब का इंतज़ार कर रही हैं. कई परिवार आज भी इंसाफ की राह देख रहे हैं. सच हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता.' हरभजन ने दिलजीत और डायरेक्टर हनी त्रेहान की तारीफ की जिन्होंने इस कहानी को बहादुरी से पेश करने की ठानी.

फिल्म सतलुज हटने के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपनी निराशा जाहिर की. उन्होंने X पर ट्वीट के जरिए इसे बेहद शॉकिंग और दुखद बात बताई. 

दिलजीत दोसांझ भी अपनी फिल्म सतलुज के हटने से दुखी नजर आए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर मूवी के एक सीन को शेयर करते हुए कहा कि वो इस अंधेरे को चुनौती देते हैं. उन्हें इस मुश्किल समय में अपने फैंस का सपोर्ट मिला है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement