जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के केल्लाम इलाके में कल शाम आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों को गोली मार दी. आतंकी हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई..जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दोनों ही मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे. इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन जारी है. कुलगाम में हुए आतंकी हमलों को लेकर स्थानीय लोगों ने आज पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया तो वहीं मामले पर सियासत तेज हो गई है...