scorecardresearch
 

Film Wrap: क्रिकेटर के घर पहुंची संभावना सेठ, पब्लिक को पसंद आई 'वेलकम 3' में अक्षय की कॉमेडी

शुक्रवार को मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. अक्षय की फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज हुई, जिसके बीते दिन पेड प्रीव्यू शोज लगे. ऑडियंस को अक्षय की कॉमेडी काफी पसंद आई. वहीं क्रिकेटर शिवम दुबे के बर्थडे पर संभावना सेठ ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसकी काफी चर्चा हुई.

Advertisement
X
वेलकम 3, शिवम दुबे के साथ संभावना सेठ (Photo: Social Media)
वेलकम 3, शिवम दुबे के साथ संभावना सेठ (Photo: Social Media)

आज के दिन मनोरंजन की दुनिया में कई चीजें सुर्खियों में रही. अक्षय कुमार की मच-अवेटेड फिल्म वेलकम टू द जंगल फाइनली थिएटर्स में रिलीज हुई. फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. मगर लोगों को अक्षय की कॉमेडी पसंद आई है. पेड प्रीव्यू शोज में इसकी अच्छी कमाई भी हुई. 

वहीं आज भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास दिन पर एक्ट्रेस संभावना सेठ ने शिवम और उनकी पत्नी संग अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी. संभावना और शिवम ने एक-दूसरे को भाई-बहन कहकर पुकारा. 

Indian Idol हारकर जीता रहमान का दिल, 19 साल बाद बॉलीवुड डेब्यू से स्टार बनी सिंगर

बिहार की इस सिंगर को ऑस्कर विजेता म्यूजिशियन ए.आर. रहमान के साथ अपना पहला बॉलीवुड हिट मिला है. दिपाली ने मैं वापस आऊंगा के तेरे पास मैं गाने को अपनी आवाज दी है. फिल्म के म्यूजिक कंपोजर रहमान हैं. 

'वेलकम टू द जंगल' में पब्लिक को पसंद आई अक्षय की कॉमेडी, पेड प्रीव्यू से हुई 'भूत बंगला' जैसी सॉलिड कमाई

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. शुक्रवार को रिलीज से पहले, गुरुवार शाम को हुए पेड प्रीव्यू शोज में फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स रिस्पॉन्स मिला. लेकिन अक्षय की कॉमेडी पसंद की गई. 

Advertisement

क्रिकेटर शिवम दुबे के घर पहुंचीं संभावना सेठ, धूमधाम से मनाया बर्थडे

संभावना ने इंस्टाग्राम पर शिवम के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में संभावना और अविनाश, शिवम के परिवार के साथ जन्मदिन का जश्न मनाते दिख रहे हैं. 

TRP के नए खिलाड़ी हैं रवि-सरगुन, एकता कपूर के डेली सोप पर लगा ग्रहण, मार्केट में बने नंबर 1

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपनी एक्टिंग की जर्नी टीवी से शुरू की थी. लेकिन आज वो इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं. उनके प्रोड्क्शन में बने शोज टीवी पर छाए हुए हैं.

43 की उम्र में IVF से तीन बच्चों की मां बनीं फराह खान, पति ने संभाला घर, बोलीं- उनके बिना नहीं रह पाऊंगी

फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर और यूट्यूबर फराह खान ने मदरहुड और 43 साल की उम्र में तीन बच्चों की मां बनने की खुशी के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि उन्हें यह देखकर कैसा लगता है जब एक्ट्रेसेस बच्चे के बाद जल्दी वजन घटा लेती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement