scorecardresearch
 

'वेलकम टू द जंगल' में पब्लिक को पसंद आई अक्षय की कॉमेडी, पेड प्रीव्यू से हुई 'भूत बंगला' जैसी सॉलिड कमाई

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. शुक्रवार को रिलीज से पहले, गुरुवार शाम को हुए पेड प्रीव्यू शोज में फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है. लेकिन अक्षय की कॉमेडी पसंद की जा रही है. पेड प्रीव्यू शोज से हुई कमाई बता रही है कि जनता ये फिल्म देखने के मूड में है.

Advertisement
X
'वेलकम टू द जंगल' को बॉक्स ऑफिस पर मिला सॉलिड स्टार्ट (Photo: IMDB)
'वेलकम टू द जंगल' को बॉक्स ऑफिस पर मिला सॉलिड स्टार्ट (Photo: IMDB)

इस साल अक्षय कुमार की दूसरी रिलीज वेलकम टू द जंगल थिएटर्स में पहुंच चुकी है. शुक्रवार को रिलीज से पहले, गुरुवार शाम को फिल्म के पेड प्रीव्यू हुए जिसमें जनता का रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव नजर आया. इन शोज से पब्लिक और क्रिटिक्स के रिव्यूज भी आ चुके हैं. कुल मिलाकर वेलकम टू द जंगल को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है और इसे दिमाग किनारे रखकर देखने पर मजेदार एक्सपीरियंस देने वाली कॉमेडी फिल्म बताया जा रहा है.

अक्षय की कॉमेडी, फिल्म का सबसे दमदार पॉइंट कही जा रही है. इस चीज का फायदा वेलकम टू द जंगल को बॉक्स ऑफिस पर मिलता नजर आ रहा है. पेड प्रीव्यू शोज में फिल्म की कमाई उतनी ही है, जितनी अक्षय की पिछली हिट भूत बंगला की थी.

वेलकम टू द जंगल को मिले मिक्स रिव्यू, पर कॉमेडी की तारीफ

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे जबरदस्त कॉमेडी एक्टर्स समेत वेलकम टू द जंगल में 30 से ज्यादा नामी बॉलीवुड कलाकार हैं. यह लंबे समय बाद बॉलीवुड से आ रही 'स्टार्स की भीड़ और कन्फ्यूजन से कॉमेडी' स्टाइल की फिल्म है.

गुरुवार को पेड प्रीव्यूज में वेलकम टू द जंगल को इसी बात का फायदा मिलता नजर आया. क्रिटिक्स के रिव्यूज और फिल्म देख चुके दर्शकों की राय में एक बात कॉमन है— अक्षय ने फिर से अपनी सिग्नेचर कॉमेडी से माहौल बनाए रखा है और टुकड़ों में ही सही लेकिन फिल्म के कॉमेडी वाले हिस्से मजेदार लगते हैं.

Advertisement

हालांकि, फिल्म में कई सब-प्लॉट और एक्शन वाले हिस्सों ने लोगों को निराश भी किया. मगर कॉमेडी के पक्ष में पॉजिटिव होकर झुके इस मिलेजुले रिस्पॉन्स का फायदा वेलकम टू द जंगल को प्रीव्यू शोज से ही बॉक्स ऑफिस पर मिलने लगा.

पेड प्रीव्यूज से हुई सॉलिड कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि पेड प्रीव्यू शोज से अक्षय की फिल्म ने करीब 4.50 करोड़ रुपये ग्रॉस और 3.75 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है. अप्रैल में आई अक्षय कुमार की हिट कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने भी पेड प्रीव्यूज से शुरुआत की थी. इन शोज से भूत बंगला ने भी 3.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

दोनों फिल्मों को मिले रिस्पॉन्स में एक बड़ा फर्क यह है कि भूत बंगला को रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा था, जबकि वेलकम टू द जंगल की बुकिंग में जनता थोड़ी हिचकती नजर आ रही थी. अब देखना है कि पेड प्रीव्यू शोज से मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स वेलकम टू द जंगल की ओपनिंग को कितना बेहतर बनाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement