scorecardresearch
 

43 की उम्र में IVF से तीन बच्चों की मां बनीं फराह खान, पति ने संभाला घर, बोलीं- उनके बिना नहीं रह पाऊंगी

फराह खान ने 43 वर्ष की उम्र में तीन बच्चों की मां बनने का अनुभव साझा किया और मदरहुड के दौरान वजन घटाने को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं.

Advertisement
X
फराह खान को एक्ट्रेसेस से होती है जलन (Photo: Screengrab)
फराह खान को एक्ट्रेसेस से होती है जलन (Photo: Screengrab)

फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर और यूट्यूबर फराह खान ने मदरहुड और 43 साल की उम्र में तीन बच्चों की मां बनने की खुशी के बारे में बात की है. फराह शो “शेखर टूनाइट” में मेहमान थीं और उन्होंने बताया कि उन्हें यह देखकर कैसा लगता है जब एक्ट्रेसेस बच्चे के बाद जल्दी वजन घटा लेती हैं.

मदरहुड पर बोलीं फराह 
डिलीवरी के बाद एक्ट्रेस दो महीने में अपना वजन कम कर लेती हैं. ये देखकर फराह को अच्छा नहीं लगता है. फराह ने शो पर कहा कि मुझे बुरा लगता है जब मैं देखती हूं हीरोइन्स और सेलिब्रिटीज 2 महीने में ही अपना बेबी वेट कम कर लेती हैं. मुझे तो 4–5 साल लगे बेबी वेट निकालने में. बच्चे होने के बाद हमने बड़ा खरीदा. मेरे बच्चे सच में हमारे लिए बहुत भाग्यशाली रहे. 

फराह ने बताया कि वो कभी तीन बच्चों के लिए रेडी नहीं थीं. वो कहती हैं कि पर क्या मैं तीन बच्चों के लिए तैयार थी? तीन की उम्मीद नहीं थी, लेकिन मैंने सोचा था कम से कम एक तो होगा. मैं IVF करवा रही थी तब 42 की थी और जब डिलीवरी हुई तो 43 की थी, तो मेरी उम्र उस दायरे से पार हो चुकी थी. 

Advertisement

अपने पति शिरीष कुंदर के बारे में फराह ने कहा: वो और मेरा बेटा अब एक ही हाइट के हो गए हैं. जब रात को मैं सो रही होती हूं या बेडरूम में कोई आता है तो मैं बता नहीं पाती कि बेटा आया है या शिरीष. और अगर वो आकर मुझे गले लगाता है तो मुझे पता चलता है कि वो मेरा बेटा है. 

फराह की नजरों में उनके पति की क्या कद्र है. इस पर उन्होंने कहा कि जब आप कुछ बहुत जोर से चाहते हो, तब उसकी वैल्यू क्या रहती है? जब मिल जाता है उसकी वैल्यू अलग चीजों में हो जाती है. अब मैं शिरीष को अलग चीजों में कद्र करती हूं. एक पिता के रूप में, हमारे पूरे परिवार का ख्याल रखने वाले के रूप में, ये सब बातें. मैं उनके बिना नहीं कर सकती. मैं उनसे यही कहती हूं कि अगर तुम बच्चों के साथ चले गए, तो मेरा WiFi कौन ठीक करेगा? शिरीष के बिना हमारा घर नहीं चल सकता, वो एक शानदार पिता हैं. मतलब हमारे बच्चे इतनी अच्छी- अच्छी यूनिवर्सिटीज गए हैं. सब यही पूछते हैं कि इन्होंने इतनी जल्दी फैसला ले लिया. इन्हें किसने काउंसल किया. मैं यही कहती हूं कि इनके पिता ने काउंसल किया है, मैंने नहीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement