scorecardresearch
 

CM थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' के अटकने में छिपी है साजिश? डायरेक्टर ने कहा 'मुझमें सच बताने की हिम्मत नहीं'

थलपति विजय के तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी आखिरी फिल्म जन नायगन (हिंदी टाइटल- जन नेता) पिछले 5 महीनों से सेंसर बोर्ड में अटकी हुई है. अब फिल्म के डायरेक्टर एच विनोद ने फिल्म की रिलीज को लेकर एक ऐसा रहस्यमयी और शॉकिंग बयान दिया है, जिसने पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है.

Advertisement
X
क्या सच छुपा रहे हैं 'जन नायगन' के डायरेक्टर? (Photo: X/ @VijayFansPage)
क्या सच छुपा रहे हैं 'जन नायगन' के डायरेक्टर? (Photo: X/ @VijayFansPage)

थलपति विजय की फिल्म जन नायगन (हिंदी टाइटल- जन नेता) तमिलनाडु चुनावों से काफी पहले, इस साल जनवरी में रिलीज होनी थी. चुनाव भी निपट गए और विजय शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री भी बन गए. लेकिन जन नायगन पिछले पांच महीनों से सेंसर बोर्ड (CBFC) की मंजूरी का इंतजार कर रही है.

अब एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान, फिल्म के डायरेक्टर एच विनोद ने फिल्म की रिलीज को लेकर पूछे गए सवाल पर काफी रहस्यमयी जवाब दिया. उनके जवाब का सेंस ऐसा है जैसे जन नायगन किसी बड़ी साजिश की वजह से अटकी हुई है.

'सच बताने की हिम्मत नहीं है'

फिल्ममेकर पांडिराज की फिल्म परिमला एंड कंपनी के प्रमोशनल इंटरव्यू में एच विनोद, पा रंजीत, सैंडी मास्टर और संतोष भी थे. बातचीत के दौरान एंकर ने विनोद से पूछा, "पूरा तमिलनाडु आपसे यह सवाल पूछ चुका है, अब मैं भी पूछ रहा हूं. जन नायगन कब रिलीज होगी?"

सवाल सुनते ही दर्शकों ने जोरदार शोर मचाया. इस पर विनोद ने मुस्कुराते हुए कहा, "यह मेरे हाथ में नहीं है. मुझमें सच बताने की भी हिम्मत नहीं है. और अगर मैं ये हिम्मत दिख भी दूं तो उसे आगे शेयर करने की हिम्मत आपमें नहीं होगी." उनके जवाब पर मंच पर मौजूद संतोष और पा रंजीत हंस पड़े, जबकि एंकर ने असहज मुस्कान के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं.

Advertisement

आखिर अटकी क्यों है 'जन नायकन'?

जन नायगन की रिलीज को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार सस्पेंस बना हुआ है. हाल ही में टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो पर ये फिल्म जून रिलीज की लिस्ट में नजर आई, जबकि डिस्ट्रिक्ट ऐप पर इसकी रिलीज डेट 19 जून दिखी. इससे फैंस को उम्मीद जगी कि विजय के 52वें जन्मदिन (22 जून) के आसपास फिल्म थिएटर्स में पहुंचकर बड़ा भौकाल मचा सकती है.

हालांकि, फिल्म के प्रोड्यूसर और KVN प्रोडक्शंस के हेड वेंकट के नारायण ने संकेत दिया है कि फिल्म को अभी तक CBFC से सर्टिफिकेट नहीं मिला है. तमिलनाडु सरकार में फिल्म टेक्नोलॉजी और सिनेमैटोग्राफ एक्ट विभाग के मंत्री राजमोहन अरुमुगम ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए कहा, "फिल्म तभी रिलीज हो सकती है जब उसे सेंसर सर्टिफिकेट मिल जाए. सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही हम इसे रिलीज कर सकते हैं. फिलहाल इससे जुड़ा प्रोसेस पूरा किया जा रहा है."

पोंगल रिलीज भी टल गई थी

जन नायगन को इस साल जनवरी में पोंगल के मौके पर, तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले रिलीज किया जाना था. इसे पॉलिटिक्स में जा चुके विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है. लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने में देरी के कारण मेकर्स को बड़ा धप्पा लगा और रिलीज आखिरी समय में टालनी पड़ी.

Advertisement

बताया जाता है कि एग्जामिनिंग कमेटी के एक सदस्य की शिकायत के बाद फिल्म को अंतिम समय में रिवाइजिंग कमेटी के पास भेज दिया गया था. इसके बाद निर्माता वेंकट के नारायण ने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली. मामला तब और गंभीर हो गया जब अप्रैल में फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई. इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया चुका है. अब देखना है कि जन नायगन आखिर कब तक थिएटर्स से दूर रहेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement