scorecardresearch
 

DDA Flats On Discount: ₹33 लाख में फ्लैट... वो भी दिल्ली में, इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

DDA 25% Discount On Flats: दिल्ली में अपना घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो फिर डीडीए की कर्मचारी आवास योजना के तहत 25 फीसदी के भारी डिस्काउंट पर खरीदारों को फ्लैट ऑफर किए जा रहे हैं, इनका रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से स्टार्ट हुआ है.

Advertisement
X
पहले आओ, पहले पाओ प्रोसेस के तहत दिए जाएंगे फ्लैट. (File Photo: ITG)
पहले आओ, पहले पाओ प्रोसेस के तहत दिए जाएंगे फ्लैट. (File Photo: ITG)

अपने घर का सपना सभी का होता है. खासतौर पर ये घर दिल्ली-NCR या फिर अन्य किसी मेट्रो सिटी में हो, तो कहने ही क्या. आज के समय में हाउस कंस्ट्रक्शन (House Construction) या फ्लैट खरीदना सबसे महंगे सौदों में शामिल हो चुका है, लेकिन दिल्ली में आप भारी डिस्काउंट पर फ्लैट खरीद सकते हैं. दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए की एक आवास योजना के तहत खरीदारों को 25 फीसदी की छूट दी जा रही है. 

प्राधिकरण ने डीडीए कर्मजीवी आवास योजना 2026 (DDA Karmajeevi Awaas Yojana) की शुरुआत की है, जिसके तहत राजधानी के नरेला में स्थित 1,200 से अधिक तैयार यानी 'रेडी टू मूव इन' फ्लैटों पर ये छूट ऑफर की जा रही है. इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस 24 जुलाई यानी शुक्रवार से शुरू हो गया है. 

'पहले आओ और पहले पाओ'
फ्लैट की कीमत के एक चौथाई की छूट देने वाली इस कर्मजीवी आवास योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों और कामकाजी पेशेवरों को 'पहले आओ, पहले पाओ' सिस्टम के आधार पर फ्लैट आवंटित किए जाएंगे. स्वतंत्रता दिवस (15 August) से पहले शुरू हुई DDA की ये अवास योजना पिछली कई स्कीमों के आवंटन लॉटरी से अलग है और 'First Come, First Serve' प्रक्रिया से पात्र खरीदारों के लिए समय पर पंजीकरण महत्वपूर्ण हो जाता है.

Advertisement

ये है छूट पर मिल रहे फ्लैटों की कीमत 
DDA इस आवास योजना के तहत 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK के रेडी-टू-मूव अपार्टमेंट की पेशकश कर रहा है. ये  सभी फ्लैट फ्री-होल्ड आधार पर सेल किए जा रहे हैं और इसका मतलब है कि खरीदारों को संपत्ति और जमीन दोनों पर पूर्ण स्वामित्व होगा. इन फ्लैट में खरीदारी के तुरंत बाद रहना शुरू किया जा सकता है. पहली बार घर खरीदारी का प्लान कर रहे लोगों के लिए ये अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. 

अगर डीडीए द्वारा बेचे जा रहे इन फ्लैटों की डिस्काउंट के बाद की कीमतों पर नजर डालें तो...

फ्लैट का प्रकार DDA सेलिंग प्राइस
1 BHK Flat ₹33.40 लाख
2 BHK Flat ₹75.55 लाख
3 BHK Flat ₹1.065 करोड़ 

शुरू हो गया रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
रिपोर्ट के मुताबिक, इस आवास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 24 जुलाई से शुरू हो गया है, जबकि फ्लैट बुकिंग 15 अगस्त से डीडीए आवास पोर्टल के माध्यम से की जाएगी. स्कीम के तहत 'पहले आओ, पहले पाओ' का तरीका अपनाया जा रहा है, तो जो आवेदक रजिस्ट्रेशन जल्दी पूरी करता है और अपने जरूरी डॉक्युमेंट व फाइनेंस तैयार रखते हैं, उन्हें फ्लैट मिलने की संभावना उतनी ही जल्दी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement